टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर एबी डिविलियर्स ने की भविष्यवाणी, बताया विजेता टीम का नाम
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला एमसीजी में खेला जा रहा है।
अद्यतन - नवम्बर 13, 2022 2:59 अपराह्न

टी-20 विश्व कप 2022 के विजेता टीम को लेकर साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने की भविष्यवाणी की है। डिविलियर्स ने फाइनल मैच के विजेता को लेकर ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। बता दें कि इस समय टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।
इससे पहले जब टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे थे तो तब डिविलियर्स ने टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला होने की भविष्यवाड़ी की थी। लेकिन दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना पड़ा था। भारत को इंग्लैंड तो न्यूजीलैंड को पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मुकाबले में हराया था।
लेकिन अब मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स ने टी-20 विश्व कप 2022 को जीतने वाली टीम के नाम को लेकर बड़ी भविष्यवाड़ी की है। डिविलियर्स के अनुसार इस बार इंग्लैंड फाइनल मुकाबले में बाजी मार सकती है
डिविलियर्स के अनुसार ये टीम जीतेगी फाइनल
गौरतलब है कि एबी डिविलियर्स ने ट्विटर पर एक पोल शेयर करते हुए लिखा है कि, ओके, मेरी तरफ से इस बार कोई भविष्यवाणी नहीं है, लेकिन आप बताइए कि कौन टी-20 विश्व कप जीतेगा। साथ ही डिविलियर्स ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “मेरी निजी राय, मैन टू मैन, इंग्लैंड को निश्चित रूप से कप घर ले जाना चाहिए! लेकिन, खेल की सुंदरता हमें बताती है कि यह इतना आसान नहीं है!”
My personal opinion, man to man, England must surely take the Cup home! BUT, the beauty of Sport tells us it’s just not that simple! Gonna come down to who wants it most, along with the the rhythm and beauty of the game. Who knows?!
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) November 12, 2022
डिविलियर्स द्वारा किए गए इस ट्वीट के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कहीं न कहीं डिविलियर्स का झुकाव इंग्लैंड की तरफ है। खैर अब देखने लायक बात होगी कि इस बार कौनसी टीम टी-20 विश्व कप के खिताब को जीतकर घर लेकर जाएगी। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 22 और शान मसूद 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।