रिपोर्ट्स: भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेलेंगे केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट
18 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए जानी है।
अद्यतन - नवम्बर 13, 2022 4:20 अपराह्न

18 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए जानी है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट को इस लिमिटेड ओवर सीरीज में आराम दिया जा सकता है। बता दें, भारत की ओर से टी-20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं और वनडे टीम की कप्तानी शिखर धवन संभाल रहे हैं।
ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में दोनों टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन सेमीफाइनल में दोनों टीमें अपने शानदार फॉर्म में नहीं रही और इसीलिए फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। जहां एक तरफ पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को पाकिस्तान ने मात दी वहीं दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया।
भारतीय सीरीज के लिए केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट को दिया जा सकता है आराम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड क्रिकेट भारत के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवरों श्रृंखला के लिए दो अलग-अलग टीमों की घोषणा कर सकता है, और केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट को टी-20 या एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिया जा सकता है।
टी-20 वर्ल्ड कप में केन विलियमसन का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी लेकिन वो अपनी इस पारी से अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
वहीं ट्रेंट बोल्ट की बात की जाए तो उन्होंने न्यूजीलैंड के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में साइन नहीं किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहना चाहते हैं।
बता दें, ट्रेंट बोल्ट पहली बार बिग बैश लीग (BBL) में खेलने जा रहे हैं। उनको 2022-23 सत्र के लिए मेलबर्न स्टार्स (MS) ने अपनी टीम में शामिल किया है। बोल्ट उन BBL विदेशी ड्राफ्ट के प्लैटिनम खिलाड़ियों में से एक हैं जिसमें पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल और इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय का भी नाम है।
भारतीय टीम इस द्विपक्षीय सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने भी इस सीरीज के लिए विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा को आराम दिया है।