क्रिकेट के 5 सबसे फिट खिलाड़ियों की लिस्ट
चाहे कोई भी खेल हो हर खिलाड़ी को आज के समय में फिट रहना बेहद जरूरी है।
अद्यतन - अगस्त 2, 2023 2:25 अपराह्न

चाहे कोई भी खेल हो हर खिलाड़ी को आज के समय में फिट रहना बेहद जरूरी है। ऐसे बहुत से खिलाड़ी है जो रोज जिम जाते हैं और तगड़ी मेहनत करते हैं ताकि उनका शरीर अच्छे शेप में रहे और उन्हें अपने खेल को खेलने में कोई भी परेशानी ना हो।
क्रिकेट की बात की जाए तो ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनकी फिटनेस की कई लोग जमकर प्रशंसा करते हैं। विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या इन सभी को दुनिया के फिट खिलाड़ियों में गिना जाता है।
कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनका चयन उनकी फिटनेस की वजह से भारतीय टीम में नहीं हुआ है। हालांकि आज हम आपको बताते हैं क्रिकेट की दुनिया के 5 सबसे फिट खिलाड़ियों के बारे में जिनका यो-यो टेस्ट भी काफी अच्छा रहा है।
5- बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स भी उन कुछ खिलाड़ियों में से हैं जिनको दुनिया के फिट खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने कई मुकाबलों में सिर्फ अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि अपनी फील्डिंग से भी इंग्लैंड को कई मुकाबलों में जीत दिलाई।
बता दें, बेन स्टोक्स ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2011 में किया था और अभी तक उन्होंने 97 टेस्ट और 100 से ज्यादा वनडे मुकाबले इंग्लैंड के लिए खेले हैं। बेन स्टोक्स सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं गेंदबाजी से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उनकी फील्डिंग की बात की जाए तो बेन स्टोक्स ने कई अविश्वसनीय कैच भी पकड़े हैं जिनको देख विरोधी टीम के खिलाड़ी भी दंग रह गए हैं। बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 6117 रन बनाए हैं जबकि 197 विकेट भी झटके हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 2924 रन जड़े हैं जबकि 74 विकेट हासिल किए हैं।