“तुम्हारा डेब्यू मुझसे अच्छा था”- शुभमन गिल ने सुनाया धोनी को लेकर मजेदार किस्सा
गिल ने कहा कि धोनी ने उन्हें अपने डेब्यू की याद दिलाई थी।
अद्यतन - नवम्बर 19, 2022 9:18 अपराह्न

भारत के लिए खेलना, डेब्यू कैप हासिल करना हर एक युवा भारतीय क्रिकेटर का सपना होता है। ऐसा ही कुछ अंडर-19 में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमल गिल के साथ था। गौरतलब है कि 2019 में गिल ने भारत के लिए वनडे डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था, हालांकि इस मैच में गिल 21 गेंदो में 9 रन बनाकर आउट हो गए थे।
बता दें कि हैमिल्टन में हुए इस वनडे मैच को भारत 8 विकेट से हार गया था। इसके बाद गिल ड्रेसिंग रूम में उदास बैठ हुए थे तो तभी धोनी उनके पास आए और उन्हें काफी कुछ कहा था। और इस घटना को तीन साल बीत चुके हैं लेकिन गिल ने एक बार फिर इस घटना को याद किया और बताया कि पूर्व कप्तान ने उनसे क्या कहा।
गिल ने धोनी को लेकर कही ये बड़ी बात
बता दें कि भारत के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ने सोनम बाजवा द्वारा आयोजित चैट शो ‘दिल दियां गल्लां’ में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लेकर काफी कुछ कहा है। गिल ने कहा कि उस मैच में जल्दी आउट होने के बाद उन्हें काफी दुख हुआ था। तभी धोनी उनके पास गए और उन्हें उनके डेब्यू की याद दिलाई।
इसके बाद गिल को याद आया कि एम एस धोनी 2004 में बांग्लादेश दौरे पर अपने पहले ही मैच में गोल्डन आउट हो गए थे। वह उस मैच में बिना कोई गेंद खेले रन आउट हो गए थे।
साथ ही गिल ने बताया कि जिस दिन मैंने डेब्यू किया, भारत का स्कोर 15 रन था तब मैं आउट हो गया था। इतने में माही भाई आए और देखा कि मैं बहुत दुखी हूं। तब मेरी उम्र 18-19 साल के आसपास थी। उन्होंने मुझसे कहा कि कम से कम तुम्हारा डेब्यू मुझसे बेहतर था।
तब मुझे एहसास हुआ कि धोनी भाई तो अपने डेब्यू मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। उन्होंने एक भी गेंद का सामना नहीं किया और वह रन आउट हो गए थे। फिर उन्होंने हंसना और मजाक करना शुरू कर दिया और मैं भी उस जेस्चर से जुड़ गया।
In conversation with Sonam Bajwa, Shubman Gill recalls his debut match against NZ and MS Dhoni's kind gesture towards him. ❤️ pic.twitter.com/NJ9rwKaqa9
— Shubman Gill FC (@shubmangillfans) November 18, 2022