जब एक Sandwich के लिए मारपीट पर उतर गए युजी चहल और सिराज!
न्यूजीलैंड के खिलाफ कल टीम इंडिया ने खेला था दूसरा टी20 मैच।
अद्यतन - Nov 21, 2022 3:45 pm

टीम इंडिया स्पिन गेंदबाज युजी चहल हर जगह माहौल बनाकर रखते हैं, इस खिलाड़ी की मौज-मस्ती हर जगह चलती रहती है और बाकी खिलाड़ियों के साथ भी युजी की अच्छी दोस्ती है। जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला, जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेल रही थी और इसी दौरान चहल का एक वीडियो वायरल हो गया।
युजी चहल को नहीं मिला टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मौका
साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में चहल का चयन टीम इंंडिया में नहीं हुआ था, वहीं 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में चहल टीम इंडिया में चुने गए। लेकिन उन्होंने एक भी मैच के लिए अंतिम 11 में शामिल नहीं किया गया, जिसके कारण कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित की काफी आलोचना हुई थी।
युजी चहल ने सिर्फ Sandwich के लिए साथी खिलाड़ी से की लड़ाई!
*न्यूजीलैंड के खिलाफ कल टीम इंडिया ने खेला था दूसरा टी20 मैच।
*इस दौरान बारिश के कारण एक बार रोका गया था इस मुकाबले को।
*उसी दौरान Sandwich खाते हुए युजी चहल को दिखाया गया था कैमरे पर।
*वहीं Sandwich को लेकर सिराज से लड़ाई कर रहे थे युजी चहल।
ड्रेसिंग रूम से युजी चहल का ये वीडियो आया सामने
pic.twitter.com/M1LnOmkneU #INDvsNZ #TeamIndia
— Shivam Rajvanshi (@social_timepass) November 20, 2022
मैच के बाद चहल टीवी पर भी की इस खिलाड़ी ने खूब मस्ती
टीम इंडिया के पास सीरीज अपने नाम करने का है मौका
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की ये सीरीज है, जिसमें से पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और दूसरा मैच टीम इंडिया ने जीत लिया। वहीं अब सीरीज का तीसरा मैच कल यानी की 22 तारीख के दिन खेला जाए और इसे भी भारतीय टीम जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है।