Women's T20 World Cup 2024: Match-11, SA-W vs SCO-W आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा South Africa Women vs Scotland Women के बीच का मैच?

Women’s T20 World Cup 2024: Match-11: SA-W vs SCO-W: साउथ अफ्रीका महिला और स्कॉटलैंड महिला के बीच मैच कौन जीतेगा?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 अक्टूबर के दिन का मुकाबला साउथ अफ्रीका और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा।

SA-W vs SCO-W (Photo Source: Getty Images)
SA-W vs SCO-W (Photo Source: Getty Images)

SA-W vs SCO-W Match Preview (मैच प्रीव्यू):

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला (SA-W) और स्कॉटलैंड महिला (SCO-W) के बीच 9 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

स्कॉटलैंड महिला टीम को पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए थे। वेस्टंडीज महिला टीम ने 11.4 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा किया था।

साउथ अफ्रीका महिला टीम को पिछले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए थे। इंग्लिश टीम ने 19.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

SA-W vs SCO-W Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच साउथ अफ्रीका महिला बनाम स्कॉटलैंड, 12वां मैच
वेन्यू दुबई क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय 9 अक्टूबर, बुधवार, दोपहर 3ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Disney+ Hotstar & Star Sports Network, Doordarshan

Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड्स टी20 में)

साउथ अफ्रीका महिला और स्कॉटलैंड महिला के बीच टी20 वर्ल्ड कप के अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया है।

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक संतुलित सतह प्रदान करता है। यहां गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही समान रूप से मदद मिलती है। हालांकि,  स्पिनरों को आमतौर पर यहां कुछ टर्न मिलता है। यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकते हैं।

Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

साउथ अफ्रीका महिला (South Africa Women):

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, मारिजन्ने केप्प, एनिकी बोश, सुने लुस, क्लो टायरन, नादिने डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

स्कॉटलैंड महिला (Scotland Women)

सास्किया होर्ले, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस (कप्तान), ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, कैथरीन फ्रेजर, रेचल स्लेटर, अब्ताहा मकसूद, ओलिविया बेल

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

लौरा वोल्वार्ड्ट ने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 39 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 42 रनों की पारी खेली थी। वह आगामी मैच में भी शानदार बल्लेबाजी कर सकती है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

नॉनकुलुलेको म्लाबा ने पिछले मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया था। वह स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकती है।

SA-W vs SCO-W Today’s Match Prediction: साउथ अफ्रीका महिला टीम जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

स्कॉटलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-40

पहली पारी का स्कोर- 125-130

साउथ अफ्रीका महिला ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 25-30

पहली पारी का स्कोर- 95-100

साउथ अफ्रीका महिला ने जीत दर्ज की

यहां देखें- South Africa-W vs Scotland-W Match-11 Live Score

close whatsapp