भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा नेपियर का मौसम? - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा नेपियर का मौसम?

दूसरे टी-20 मैच में भारत ने दर्ज की थी एकतरफा जीत।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया नेपियर के मैकलीन पार्क में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज की आखिरी मुकाबले में आमने-सामने होगी। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं दूसरे मैच में भारत ने मेजबान टीम को 65 रनों से मात दी थी।

मौजूदा सीरीज में मौसम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और दोनों टीमों को उम्मीद होगी कि, अंतिम मुकाबले में बारिश की वजह से बाधा नहीं होगी। दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो, मेन इन ब्लू ने 12 जीत के साथ कीवी टीम पर अपना दबदबा बनाया हुआ है, जबकि मेजबानों ने अब तक अपनी 23 मुकाबलों में नौ बार जीत हासिल की है।

न्यूजीलैंड की पिच और मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी टीम के लिए वहां का दौरे करना बेहद मुश्किल होता है। इसके अलावा, नेपियर में मैकलीन पार्क की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 है, और इतना स्कोर गेंदबाजों का बचाव करने के लिए काफी है। लेकिन अभी भी सब के मन में ये सवाल है कि तीसरे मैच के दौरान नेपियर का मौसम कैसा रहेगा?

नेपियर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather.Com के मुताबिक नेपियर में शाम के समय बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। हालांकि, मैच वाले दिन बारिश की संभावना 70 फीसदी है। ऐसे में मैच से पहले दिन के समय बारिश हो सकती है और इसकी वजह से मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। वहीं, रात में भी बारिश की संभावना 70 फीसदी ही है। ऐसे में बारिश दूसरी पारी में खलल डाल सकती है।

हालांकि, मैच का नतीजा निकलाने के लिए दोनों पारी में कम से कम पांच ओवर का खेल होना जरूरी है। नेपियर का मैदान हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है। ऐसे में इस मुकाबले में भी रनों की बरसात होने की संभावना है।

close whatsapp