'अच्छा हुआ कि वो T20 WC में नहीं खेला'- उमरान मलिक को लेकर बोले उनके पिता - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अच्छा हुआ कि वो T20 WC में नहीं खेला’- उमरान मलिक को लेकर बोले उनके पिता

उमरान ने पिछले हफ्ते की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अपना पहला वनडे मैच खेला।

Umran Malik. (Photo By Sam Barnes/Sportsfile via Getty Images)
Umran Malik. (Photo By Sam Barnes/Sportsfile via Getty Images)

युवा उमरान मलिक ने 2022 आईपीएल के दौरान तेज गति और विकेट लेने की क्षमता के साथ दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों को प्रभावित किया। आईपीएल के ठीक के बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला। इसके बाद कई फैंस और क्रिकेट दिग्गजों ने कहा कि, उमरान मलिक को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया में शामिल करना चाहिए।

उमरान ने आयरलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू टी-20 मैच खेला। लेकिन उसके बाद से उन्हें एक भी सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद क्रिकेट जगत के कई  दिग्गजों ने उन्हें विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी, लेकिन उमरान के पिता ने कहा कि यह अच्छा है कि उमरान विश्व कप नहीं खेले।

उमरान मलिक को लेकर उनके पिता ने दिया बड़ा बयान

एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उमरान के पिता अब्दुल राशिद ने कहा कि, “देखिए जनाब… लोग कह रहे हैं न, की वर्ल्ड कप नहीं खेला, लेकिन हम कहते हैं कि अच्छा हुआ जो नहीं खेला। जो जब होना रहता है वही होता है! आपको किसी भी चीज के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। बच्चा सीखने के चरण में है।

वह अनुभवी लोगों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करता है। वह वहां जाएगा और उनसे सीखेगा। आपको जल्दी करने की जरूरत नहीं है। बड़े खिलाड़ी जो पहले से ही हैं, वे बहुत अच्छा कर रहे हैं जबकि अन्य खिलाड़ियों को मौका तभी मिलता है, जव वे प्रभावित करते हैं।

उमरान मलिक की अपनी तेज रफ्तार गेंदों के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया था और इसी वजह से उन्हें जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला। उमरान ने पिछले हफ्ते की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अपना पहला वनडे मैच खेला। इस मुकाबले में उन्होंने दो विकेट लिए और अपनी गति से कीवी बल्लेबाजों काफी परेशान किया था।

close whatsapp