IPL 2023: SRH ने केन विलियमसन को किया रिलीज, निकोलस पूरन की भी हुई छुट्टी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: SRH ने केन विलियमसन को किया रिलीज, निकोलस पूरन की भी हुई छुट्टी

केन विलियमसन का प्रदर्शन पिछले सत्र में इतना अच्छा नहीं रहता और इसी वजह से टीम ने उन्हें आगामी सत्र के लिए रिलीज कर दिया है।

Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)
Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)

दिसंबर में होने वाले IPL 2023 मिनी ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को आज यानी 15 नवंबर तक अपने उन सभी खिलाड़ियों का नाम घोषित कर देना था जिनको उन्हें रिटेन करना है और जिन्होंने रिलीज करना है। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने उन खिलाड़ियों का नाम घोषित किया है जिनको वो आगामी संस्करण के लिए अपनी टीम से रिलीज कर रहे हैं।

सबसे पहला नाम पिछले सत्र में टीम के कप्तान रहे केन विलियमसन का है। बता दें, केन विलियमसन का प्रदर्शन पिछले सत्र में इतना अच्छा नहीं रहता और इसी वजह से टीम ने उन्हें आगामी सत्र के लिए रिलीज कर दिया है। उनके अलावा वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन भी रिलीज कर दिए गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कुल 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इन 12 खिलाड़ियों के नाम है- केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 खिलाड़ियों को किया रिटेन

बता दें, जहां एक तरफ टीम ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है वहीं दूसरी ओर उन्होंने 12 खिलाड़ियों को रिटेन भी किया है। बल्लेबाजी में उन्होंने न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को रिटेन किया है। उनके अलावा एडेन मार्करम और राहुल त्रिपाठी भी इस लिस्ट में शामिल है।

ऑलराउंडरों में वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, और मार्को जानसेन को रिटेन किया गया है। गेंदबाज़ी लिस्ट की बात की जाए तो भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक और फजलहक फारुकी को अगले सत्र में भी SRH की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। बता दें, SRH के पर्स में अब 42.25 करोड़ धनराशि बची हुई है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अब जब केन विलियमसन ही टीम से बाहर हो गए हैं तो फ्रेंचाइजी किसको नया कप्तान बनाने को देखेगी।

close whatsapp