बिग बैश लीग 2022-23: लेग स्पिनर उस्मान कादिर को सिडनी थंडर ने टीम में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बिग बैश लीग 2022-23: लेग स्पिनर उस्मान कादिर को सिडनी थंडर ने टीम में किया शामिल

उस्मान कादिर ने इससे पहले बिग बैश लीग में पर्थ स्काॅचर्स की तरफ से खेला है।

Usman Qadir
Usman Qadir. (Photo by Michael Dodge/Getty Images)

बिग बैश लीग की पूर्व चैंपियन सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी ने लीग के आगामी 12वें सीजन के लिए पाकिस्तान के लेग स्पिनर उस्मान कादिर को अपनी टीम के लिए साइन कर लिया है। बता दें कि 29 साल के इस खिलाड़ी को तनवीर सांघा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है, जिन्होंने मानसिक दबाव के चलते लीग से अपना नाम वापस ले लिया।

बता दें कि 29 साल के उस्मान ने पाकिस्तान के लिए 23 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8.13 की इकोनाॅमी से 29 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही उस्मान कादिर को बीबीएल खेलने का अनुभव भी है, वह तीन साल पहले पर्थ स्काॅचर्स के लिए खेल चुके हैं।

टीम ने जोड़े चार विदेशी खिलाड़ी

बता दें कि उस्मान कादिर को टीम में जोड़ने के साथ ही सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी ने चार विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। जिसमें उस्मान कादिर के अलावा विश्व कप विजेता खिलाड़ी एलेक्स हेल्स, साउथ अफ्रीका के रिले रुसो और अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी है।

उस्मान कादिर को टीम में साइन किए जाने के बाद सिडनी थंडर टीम के हेड एंड्रयू गिलक्रिस्ट ने ईएसपीएन के एक कोट के अनुसार कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले और दुनिया भर की टी-20 लीग्स में खेलने वाले उस्मान कादिर हमारे साथ काफी अनुभव के साथ जुड़े हैं।

महत्वपूर्ण तौर पर उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों का पहले से अनुभव है। वह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की फ्यूचर्स लीग के लिए खेले हैं, इसलिए उन्हें पता है कि क्या उम्मीद की जानी है।

गौरतलब है कि पर्थ स्काॅचर्स के साथ रहते हुए भी उस्मान कादिर को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वह केवल 7 मैचों में 6 विकेट ही निकाल पाए थे। साथ ही वह टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के साथ एक रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े थे।

बीबीएल के आगामी सीजन के लिए सिडनी थंडर की टीम:

बेन कटिंग, ओली डेविस, ब्रेंडन डॉगेट, फजलहक फारूकी, मैथ्यू गिलक्स, क्रिस ग्रीन, एलेक्स हेल्स, बैक्सटर होल्ट, नाथन मैकएंड्रू, उस्मान कादिर, एलेक्स रॉस, रिले रुसो, डैनियल सैम्स, जेसन सांघा और डेविड वार्नर।

close whatsapp