IPL 2022: RCB के प्रति संतोष सद्गुरु की दीवानगी को देखकर आप भी रह जाएंगे दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: RCB के प्रति संतोष सद्गुरु की दीवानगी को देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

RCB के सबसे बड़े फैन ने अपने विंटेज कार को दिया नया लुक।

Santhosh Sadguru and his car. (Photo Source: Twitter)
Santhosh Sadguru and his car. (Photo Source: Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सबसे बड़े फैन, संतोष सद्गुरु ने अपनी विंटेज फिएट कार को एक रंगीन मेकओवर देकर अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम के लिए अपने प्यार का इजहार किया। बता दें कि सद्गुरु कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले सागर के निवासी हैं और कोई आश्चर्य नहीं कि वो अपनी फेवरेट टीम के लिए कुछ इस अंदाज में प्यार दिखा रहे हैं।

आरसीबी सोशल मीडिया पर देश में तीसरी सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली टीम है और विशेष रूप से कर्नाटक राज्य में उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। इस बीच उनके मेकओवर कार की बात करें तो, सद्गुरु के कार पर ‘ई साला कप नामदे’ लिखा हुआ है, जिसका अर्थ है ‘इस साल कप हमारा है।’ उन्होंने दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के साथ-साथ उनके पिता, कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज, डॉ राजकुमार और कन्नड़ के एक और सिल्वर स्क्रीन महान विष्णुवर्धन की तस्वीरें लगाकर फैंस का ध्यान आकर्षित किया।

Latestly.com. के हवाले से सद्गुरु ने कहा कि, “पिछले साल उन्हें अपनी पसंदीदा टीम के लिए समर्थन की अभिव्यक्ति के रूप में अपने बजाज स्कूटर का मेकओवर किया था। इस बार उन्होंने अपने पसंदीदा कार को इसी उद्देश्य के लिए तैयार किया है।”

सद्गुरु ने यह भी कहा कि कार के मेकओवर को देखकर उनके परिवार के सदस्यों ने उनका समर्थन नहीं किया, लेकिन बाद में फ्रेंचाइजी के लिए उनके प्यार के पीछे की भावनाओं को समझा। उन्होंने कहा कि, “हमें अपने सपनों को जीना है और अपनी इच्छा के अनुसार अपना जीवन जीना है। मुझे उम्मीद है कि आरसीबी इस सीजन में कप जीतेगी।”

इस साल फाफ डु प्लेसिस करेंगे RCB का नेतृत्व

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 साल से अधिक समय के इंतजार के बाद इस साल अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश में मैदान पर उतरेगी और उनका अभियान 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में शुरू होगा। दोनों टीमों के पास इस सीजन के लिए नया कप्तान होगा। पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल और बैंगलोर के लिए फाफ डु प्लेसिस के रूप में नए कप्तान हैं।

close whatsapp