संजू सैमसन के बचपन के कोच भी अब ऋषभ पंत की तारीफ कर रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजू सैमसन के बचपन के कोच भी अब ऋषभ पंत की तारीफ कर रहे हैं!

कोच का कहना है कि बीसीसीआई को सैमसन के खिलाफ बताना गलत है।

Rishabh Pant And Sanju Samson
Rishabh Pant And Sanju Samson

क्रिकेट गलियारों में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन को लेकर हमेशा चर्चा होते रहती है। क्रिकेट फैंस का मानना है कि संजू सैमसन पंत से कहीं ज्यादा बेहतर विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।

तो वहीं संजू सैमसन के बारे में बताएं तो उनके ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी काफी फैन फॉलोइंग मौजूद है, और हर बार जब वह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाते हैं तो क्रिकेट फैंस संजू के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नजर आते हैं।

वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत और संजू सैमसन मामले पर बात करते हुए संजू सैमसन के बचपन के कोच ने बड़ा बयान दिया है। संजू के कोच ने कहा है कि इस कारण संजू पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है जिसकी वजह से उनके प्रदर्शन में कमी आ सकती है।

सैमसन के बचपन कोच ने दिया बड़ा बयान

संजू सैमसन के बचपन के कोच बिजू जोर्ज ने क्रिकेट नेक्स्ट पर बात करते हुए उनको लेकर बड़ा बयान दिया है। बिजू ने कहा सोशल मीडिया पर लोग बेवजह ऋषभ पंत के खिलाफ हो रहे हैं। पंत इसलिए वहां है कि उन्होंने उन्होंने लंबे समय तक टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

कोच ने आगे कहा साथ ही देखिए पंत और संजू सैमसन के बीच कोई टक्कर नहीं है। सैमसन एक बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं और पंत की विकेटकीपिंग स्किल बहुत अच्छी है। अगर आप देखें तो पंत ने विकेट के पीछे से कोई बड़ी चूक नहीं की है और उन्होंने काफी समय तक सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अब शायद थोड़े धीमे हो गए हैं।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कोच बिजू ने कहा कि, फैंस संजू सैमसन को बीसीसीआई के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं और ऋषभ पंत को नीचा दिखा रहे हैं और मुझे यह पसंद नही आ रहा है। केरल के राजनीतिक नेताओं को लगता है क्रिकेट एक राजनीति का खेल है और संजू सैमसन इससे पीड़ित है।

नहीं, मैं ऐसा नहीं मानता और ऐसा करना शायद उसके पक्ष में नहीं है। उसे जानबूझकर निशाना नहीं बनाया जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट सिस्टम में जानबूझकर किसी को निशाना बनाया जाएगा। वीवीएस लक्ष्मण जैसे कोच के होते मुझे नहीं लगता कि ऐसा हो सकता है।

close whatsapp