अगर IPL में खेलने का मिलता मौका, तो इन 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ऊपर लगती सबसे बड़ी बोली - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर IPL में खेलने का मिलता मौका, तो इन 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ऊपर लगती सबसे बड़ी बोली

IPL के पहले संस्करण में तमाम पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

Pakistan Cricket Team (Image Source: Twitter)
Pakistan Cricket Team (Image Source: Twitter)

पाकिस्तान टीम के पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अपने दिन में काफी घातक साबित हो सकते हैं। टीम की गेंदबाजी हमेशा से ही उनका मजबूत पक्ष रही है। हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में हुए इस फाइनल मैच में उन्हें इंग्लैंड से मात खानी पड़ी थी।

बता दें, IPL के पहले संस्करण में तमाम पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। शोएब अख्तर, शोएब मलिक, सोहेल तनवीर, मोहम्मद आसिफ, शाहिद अफरीदी सहित तमाम खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से IPL में तमाम लोगों का दिल जीत लिया था। हालांकि 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को इस शानदार टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला। दरअसल भारतीय सरकार ने 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस शानदार टूर्नामेंट में खेलने के लिए मना कर दिया था।

हालांकि आज हम आपको बताते हैं ऐसे 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में जिनको अगर आज IPL में खेलने का मौका मिलता तो उनपर सबसे ज्यादा बोली लगती।

5- मोहम्मद रिजवान

Mohammad Rizwan (Photo Source: Twitter)
Mohammad Rizwan (Photo Source: Twitter)

मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था। हालांकि सरफराज अहमद की मौजूदगी में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को पहली बार ICC टूर्नामेंट में मात दी। बता दें, उस मैच में रिजवान ने 55 गेंदों में 79 रन की शानदार नाबाद पारी खेली थी।

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में उन्होंने मुल्तान सुल्तान की भी कप्तानी की है और 2021 सत्र में उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में जीत दिलाई। मोहम्मद रिजवान ने अभी तक पाकिस्तान की ओर से 80 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 48.8 के औसत और 126.62 के स्ट्राइक रेट से 2635 रन बनाए हैं।

मोहम्मद रिजवान के पास टी-20 क्रिकेट का काफी अनुभव है और टी-20 प्रारूप में इस समय उनसे अच्छा बल्लेबाज शायद ही कोई और है। अगर वो IPL खेलते तो उनपर काफी बड़ी बोली लगती।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp