हरभजन सिंह का नया वीडियो देख भड़क उठे फैन्स, देने लगे पूर्व क्रिकेटर को गालियां
हरभजन सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किया एक वीडियो।
अद्यतन - मार्च 30, 2022 4:30 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने सालों तक अपने देश के लिए क्रिकेट खेला, इस दौरान उन्होंने अपना बहुत नाम कमाया और उनके आज भी लाखों फैन्स हैं। भले ही हरभजन सिंह को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आज भी वो लगातार खबरों में बने रहते हैं और कैसे ना कैसे सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। हाल ही में उनके राज्यसभा में जाने की खबरों ने काफी हेडलाइन बनाई थी और वो खुद भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो अब, उन्हीं के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है और फैन्स ने वीडियो को लेकर इस पूर्व क्रिकेटर की जमकर क्लास लगा दी, वहीं पूर्व क्रिकेटर के इस वायरल वीडियो में उनकी पत्नी भी उनके साथ नजर आ रही हैं।
हरभजन सिंह का नया वीडियो आया विवादों में
हरभजन सिंह जब क्रिकेट खेलते थे, तो वो अक्सर अपने खेल से ज्यादा विवादों में रहते थे। पूर्व स्पिनर का साथी खिलाड़ी श्रीसंत को थप्पड़ मारने से लेकर एंड्रयू साइमंड्स के साथ ऑस्ट्रेलिया में हुआ विवाद कोई नहीं भूल सकता, इन सभी चीजों को लेकर हरभजन ने खबरों में अपना नाम बनाया था। वहीं 22 गज की पट्टी पर भी उन्होंने अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नचाया है और कई बड़े रिकॉर्ड क्रिकेट में अपने नाम किए हैं। लेकिन अब उनका एक वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया, जिसे लेकर वो तेजी से ट्रोल होने लग गए हैं।
*हरभजन सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किया एक वीडियो।
*इस वीडियो में हरभजन अपनी पत्नी के साथ खाने की प्लेट तोड़ रहे हैं।
*जिसे देख लोग भड़के,वीडियो के कमेंट बॉक्स में लगा दी क्रिकेटर की क्लास।
*वहीं वीडियो के कैप्शन में सिंह ने लिख रखा था प्लेटों के बारे में।
यहां देखें पूर्व क्रिकेटर का वो वीडियो
वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैन्स का गुस्सा
