IND v BAN: पहले वनडे मैच में फेल हुए टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज, फैंस ने जमकर किया ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v BAN: पहले वनडे मैच में फेल हुए टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में शिखर धवन 7 तो विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हो गए। 

Shikhar Dhawan, Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Shikhar Dhawan, Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है और आज 4 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में मेजबान टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें कि, टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली के लिए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहला मुकाबला था।

हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में भारत की टाॅप ऑर्डर बल्लेबाजी बिखर गई है। बता दें कि 49 रनों के अंदर ही टीम इंडिया ने अपने टाॅप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया है। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन शामिल थे।

पहले वनडे में ताश के पत्तों की तरह ढह गया भारत का टाॅप ऑर्डर

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने मात्र 11 ओवरों के अंदर ही अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा 31 गेंदो में 27 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। रोहित ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया।

तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभालने वाले शिखर धवन 17 गेंदो में मात्र 7 रन बनाने के बाद एक गलत शाॅट खेलकर आउट हो गए। बता दें कि वह हसन मिराज के ओवर में रिवर्स स्वीप मारते हुए LBW आउट हो गए।

साथ ही रन मशीन विराट कोहली का कैच आउट होना उनके लिए बड़ा ही अनलकी रहा, बता दें कि शाकिब अल हसन की गेंद पर वह मिडऑफ पर चिप करते हुए कैच आउट हो गए। विराट कोहली का कैच बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने शानदार तरीके लपका था। वहीं टीम इंडिया के टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद ट्विटर पर फैंस मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हुए फेल तो फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/sri_ashutosh08/status/1599297331358486529?s=20&t=qei_pmQqd39U0AoTjkAmYg

 

close whatsapp