केएल राहुल की एक गलती ने टीम इंडिया को हरवा दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल की एक गलती ने टीम इंडिया को हरवा दिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बनाए थे 186 रन।

KL Rahul & Mehidy Hasan Miraz (Photo Source: Twitter)
KL Rahul & Mehidy Hasan Miraz (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को मेजबान बांग्लादेश के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 41.2 ओवर में सिर्फ 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर भारत को मैच में बनाए रखा लेकिन अंत में बांग्लादेश इस मुकाबले को 1 विकेट से जीतने में कामयाब रहा।

केएल राहुल ने टीम इंडिया को पहुंचाया सम्मानजनक स्कोर तक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। छठे ओवर में 23 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा जब शिखर धवन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (27) और विराट कोहली  9) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन शाकिब अल हसन ने 11वें ओवर में दोनों को आउट कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

इसके बाद श्रेयस अय्यर (24) ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े, लेकिन 20वें ओवर में 92 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा, जब सेट बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से केएल राहुल ने वॉशिंगटन सुंदर (19) के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इसके बाद टीम इंडिया लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम महज 186 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

केएल राहुल ने छोड़ा कैच, टीम इंडिया हार गई मैच

जब बारी आई लक्ष्य का पीछा करने की तो शुरुआत से ही टीम इंडिया के गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दिखे। पारी की पहली ही गेंद पर दीपक चाहर ने नजमुल हसन शान्तो को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद भी भारतीय गेंदबाज समय समय पर विकेट चटकाते रहे और मैच में भारत को बनाए रखा।

एक वक्त तो 136 के स्कोर पर बांग्लादेश के 9 विकेट गिर चुके थे और ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी। लेकिन इसके बाद 155 के स्कोर पर केएल राहुल ने मेहदी हसन मिराज का कैच छोड़ा जो टीम इंडिया को अंत में काफी भारी पड़ा। अंत में मेहदी हसन ने 39 गेंदों में 38 रन बनाकर बांग्लादेश को रोमांचक जीत दिलाई।

मैच के दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/Murtaza1901/status/1599404777405677568?s=20&t=5CWQtgE4JfuWDDmkJT-7Mg

https://twitter.com/RahulPatil7A/status/1599404737782493185?s=20&t=5CWQtgE4JfuWDDmkJT-7Mg

close whatsapp