ये क्या, हार्दिक पांड्या को भारत की T20I टीम की कप्तानी मिलने से पहले ही बधाई देते फिर रहे हैं राशिद खान! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या, हार्दिक पांड्या को भारत की T20I टीम की कप्तानी मिलने से पहले ही बधाई देते फिर रहे हैं राशिद खान!

राशिद खान आगामी आईपीएल 2023 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दोबारा खेलने के लिए उत्साहित है।

Hardik Pandya and Rashid Khan (Image Source: BCCI-IPL)
Hardik Pandya and Rashid Khan (Image Source: BCCI-IPL)

अफगानिस्तान के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान ने हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का पूर्णकालिक T20I कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है। आपको बता दें, राशिद खान आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल चुके हैं, जिसने इस साल मई में अपने डेब्यू सीजन में भारतीय ऑलराउंडर की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन कप्तान रोहित शर्मा के वर्कलोड मैनेजमेंट और व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए स्प्लिट कप्तानी को अपना सकता है, और अगर ऐसा होता है, तो हार्दिक पांड्या को T20I टीम की कप्तानी सौंपा जाना लगभग तय है।

राशिद खान ने हार्दिक पांड्या को बताया शानदार कप्तान

हालांकि, हालिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से भारत की निराशाजनक निकासी के बाद से कई दिग्गज और फैंस स्टार ऑलराउंडर पांड्या को भारत का T20I कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें, भारतीय ऑलराउंडर ने गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल 2022 का खिताब जीताने के अलावा, टीम इंडिया को आयरलैंड और न्यूजीलैंड दौरों पर T20I सीरीज भी जिताई है।

IANS और News24 Sports के अनुसार, राशिद खान ने कहा: “मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या ने जिस तरह से आईपीएल में कप्तानी की है, वह बेशक टीम इंडिया के कप्तान बनने के योग्य हैं। पांड्या शानदार खिलाड़ी हैं, उनमें कप्तान के सभी गुण हैं। वह दबाव में शांत और स्थिर रहते हैं। आपको ऐसे कप्तान की जरूरत है। मैं पांड्या की कप्तानी में खेल चूका हूं, मैंने उनके साथ एक खिलाड़ी के रूप में बहुत आनंद लिया।

मुझे उम्मीद है कि वह एक दिन भारत का कप्तान बनेगा, उसमें भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने के गुण हैं। अगर उन्हें भारत की T20I टीम का स्थायी कप्तान बनाया जाता है, तो मुझे बहुत खुशी होगी, और मैं इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। खिलाड़ियों को मैनेज करना मुश्किल होता है, और पांड्या इसे अच्छी तरह समझते हैं, और उन्होंने आईपीएल में अपना काम शानदार तरीके से किया। मैं आईपीएल 2023 में GT का हिस्सा बनने और पांड्या के नेतृत्व में खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

close whatsapp