रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत के बाद देखिए WTC पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत के बाद देखिए WTC पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

इंग्लैंड ने पांचवे दिन की समाप्ति से कुछ समय पहले ही पाकिस्तान को 268 रनों पर समेट कर, 74 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

England Test Team (Image Credit- Twitter)
England Test Team (Image Credit- Twitter)

आज 5 दिसंबर को रावलपिंडी की फ्लैट पिच पर रनों की बारिश वाले टेस्ट मैच का आखिरकार अंत हुआ। इस मैच में इंग्लैंड ने मेजबान पाकिस्तान को खेल के पांचवे दिन की समाप्ति से कुछ समय पहले 74 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच का हाल

मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले दिन ही 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन टांग दिए। हालांकि मैच के दूसरे दिन भी रनों की बारिश देखने को मिली और इस दिन इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने शतक जड़े और इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के मिले इस टारगेट का जबाव पाकिस्तान ने शानदार तरीके दिया और तीन शतकों की मदद से पहली पारी में 579 रन बनाए थे।

इसके अलावा इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी को 7 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर घोषित किया और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 343 रनों का लक्ष्य रखा। फ्लैट पिच को देखकर लग रहा था कि पाकिस्तान इस टारगेट को हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

चौथे दिन पिच ने हरकत करना शुरू किया और अबदुल्लाह शफीक (6 रन) बनाकर जल्दी आउट हो गए। इमाम उल हक (48 रन) और अजहर अली 40 रन भी ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी के शतकवीर बाबर आजम 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

बता दें कि मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 263 रनों की आवश्यकता थी, और मैच के पांचवे दिन तीनों परिणाम आने के पूरे आसार लग रहे थे, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने पांचवे दिन की समाप्ति से कुछ समय पहले ही पाकिस्तान को 268 रनों पर समेट कर, 74 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। साथ ही बता दें कि इंग्लैंड की इस जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पाॅइंट टेबल में भी बदलाव हो गया है।

कुछ ऐसी दिखती है पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पाॅइंट टेबल: 

हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद भी इंग्लैंड सातवें स्थान पर बना हुआ है लेकिन उसके जीत के पाॅइंट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है, पहले इंग्लैंड के 38 प्रतिशत अंक थे, जो अब 41.67% हो गए हैं। तो पाकिस्तान इस हार के बाद पांचवे स्थान पर बना हुआ है लेकिन उसके अंको का प्रतिशत घट गया है, पाक टीम 51.85% अंक से 46.67% अंक पर पहुंच गई हैं।

तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया 72.73% अंकों के साथ टाॅप पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका 60% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 53.33% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि टीम इंडिया 52.08% अंकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुई है। वेस्टइंडीज 45% अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज है, जबकि न्यूजीलैंड 25.93% अंक के साथ आठवें और बांग्लादेश 13.33% अंको के साथ नौवें स्थान पर हैं।

स्थान

टीम

अंको का प्रतिशत (%) अंक मैत जीते मैच हारे मैच ड्रॉ

1

ऑस्ट्रेलिया 72.73 96 7 1 3

2

साउथ अफ्रीका 60 72 6 4

0

3

श्रीलंका 53.33 64 5 4

1

4

भारत 52.08 75 6 4

2

5

पाकिस्तान 46.67 56 4 4

2

6

वेस्टइंडीड 45 54 4 4

2

7

इंग्लैंड 41.67 100 8 8

4

8

न्यूजीलैंड 25.93 28 2 6

1

9 बांग्लादेश 13.33 16 1 8

1

close whatsapp