‘हां, बेशक मैं पुरानी शुरुआत नहीं कर सकता’ बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले धवन ने पत्रकार को दिया करारा जवाब
भारत और बांग्लादेश के बीच 7 दिसंबर को दूसरा वनडे मुकाबला शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा।
अद्यतन - दिसम्बर 6, 2022 9:16 अपराह्न

भारतीय टीम के खब्बू बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे वह ऑन फील्ड हो या ऑफ फील्ड, धवन जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं। भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौर पर है। सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद कल 7 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच के शुरू होने से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में शिखर धवन एक पत्रकार को करारा जवाब देते हुए नजर आए।
गब्बर ने पत्रकार की बोलती बंद कर दी
बता दें कि टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ पहले लो स्कोरिंग मैच को लगभग जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान ने 10वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की, जिसे भारतीय गेंदबाज तोड़ नहीं सके और टीम इंडिया को बांग्लादेश ने रोमांचक तरीके से 1 विकेट से हरा दिया था।
इसके बाद दूसरे वनडे मैच से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में एक पत्रकार शिखर धवन से एक तीखा सवाल पूछता नजर आया, लेकिन धवन ने अपने जवाब से पत्रकार की बोलती बंद कर दी।
काॅन्फ्रेंस में पत्रकार ने सवाल किया बेशक आप आप एक नई शुरुआत करना चाहेंगे। हालांकि शिखर धवन ने इस सवाल को ध्यान से नहीं सुना और उन्होंने पत्रकार से कहा आप अपना प्रश्न दोहराए, तो पत्रकार ने कहा, आप कल एक नई शुरुआत की ओर देखेंगे?
वहीं पत्रकार के इस सवाल का हंसते हुए जवाब देते हुए धवन ने कहा, हां बेशक, क्योंकि मैं पुरानी शुरुआत नही कर सकता। बता दें कि इस जवाब से धवन ने उस पत्रकार की बोलती बंद कर दी। वहीं बयान के बारे में आगे बताएं तो धवन ने कहा हां, कल नई शुरुआत होने जा रही है। हम इससे आगे के बारे में सोच रहे हैं। हम पाॅजिटिव और अच्छी स्थिति में हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और यश दयाल।