शिखर धवन का ऐसे तो टूट जाएगा वर्ल्ड कप 2023 खेलने का सपना! - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन का ऐसे तो टूट जाएगा वर्ल्ड कप 2023 खेलने का सपना!

टीम इंडिया-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही है 3 वनडे मैचों की सीरीज।

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया के कई बल्लेबाजों ने निराश किया, जिसमें से एक नाम शिखर धवन का भी है। जी हां, वो ही शिखर धवन जो टीम इंडिया की कप्तानी भी करते हैं, लेकिन बांग्लादेश के पिचों पर इस खिलाड़ी की लय गायब हो गई है और लगातार फ्लॉप प्रदर्शन धवन को टेंशन दे रहा है और ये टेंशन होगी वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ी हुई।

शिखर धवन का टी-20 से पहले ही कट चुका है पत्ता

टीम इंडिया में कभी भी कुछ भी बदलाव हो जाते हैं, इसी बदलाव का शिकार शिखर धवन भी हो चुके हैं। जहां अब गब्बर का चयन टीम इंडिया के लिए टी20 प्रारूप में नहीं होता है और उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है। धवन ने साल 2021 और साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेला था।

ऐसे तो वनडे प्रारूप से भी बाहर हो जाएंगे शिखर धवन

*टीम इंडिया-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही है 3 वनडे मैचों की सीरीज।
*दोनों वनडे मैचों में शिखर धवन हुए बल्लेबाजी में पूरी तरह फेल।
*पहले वनडे में धवन ने बनाए 7 रन, दूसरे वनडे मैच में बनाए 8 रन।
*अगर गब्बर का ऐसा रहा प्रदर्शन तो टीम में जगह बनाए रखना होगा मुश्किल।

शिखर धवन को लेकर क्या है आपकी राय?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

हाल ही में गब्बर ने मनाया था अपना जन्मदिन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

IPL 2023 के लिए तो कप्तान बना दिया गब्बर को

भले ही शिखर धव को टीम इंडिया के लिए टी-20 प्रारूप में नहीं चुना जाता हो, लेकिन IPL में तो वो 2023 में बतौर कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे और पंजाब टीम ने इसका ऐलान कुछ दिनों पहले ही किया था।

close whatsapp