उसने वनडे में क्या किया है? उसे क्यों चुना गया है’ – टीम इंडिया के सेलेक्टर्स से सबा करीम ने पूछे तीखे सवाल
बांग्लादेश तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त बनाए हुए है।
अद्यतन - दिसम्बर 8, 2022 9:07 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम में सही खिलाड़ियों का नहीं चुना जाना, इस बात को लेकर पिछले एक-दो साल में काफी चर्चा देखने को मिली है। खासकर तब जब टीम इंडिया किसी दिपक्षीय सीरीज या मल्टी नेशन टूर्नामेंट में अच्छा नही कर पाती है। ताजा चर्चाओं के बारें में बताएं तो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज को गंवाने के बाद टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस और पंडित चयनकर्ताओं को खूब कोस रहे हैं।
तो दूसरी तरफ टीम सिलेक्शन को लेकर अब पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी हुई टीम पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने माना है कि इस टीम में संजू सैमसन और शुभमन जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए था, लेकिन वहीं उन्होंने एक खिलाड़ी के वनडे टीम में चुने जाने को लेकर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है।
इस खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल करने से नाराज हैं करीम
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ चुनी वनडे टीम पर सवाल उठाते हुए इंडिया न्यूज पर बड़ा बयान दिया है। सबा करीम ने कहा आप राहुल त्रिपाठी और रजत पाटीदार को बांग्लादेश लेकर क्यों गए हैं? त्रिपाठी ने वनडे में क्या किया है? वह एक टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं और मुझे नहीं लगता वह खेलेंगे। टीम इंडिया की नई चयनसमिति और मैनेजममेंट को पहले अपनी कोर टीम तय करनी होगी।
सबा करीम के दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे टीम में राहुल त्रिपाठी के चुने जाने से नाराज है। बता दें कि इससे पहले त्रिपाठी इस साल जून में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी चुने गए थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो वनडे में भी त्रिपाठी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद,अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और यश दयाल।