ट्विटर प्रतिक्रियाएं: बेथ मूनी के तूफान आगे झुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम; ऑस्ट्रेलिया ने पहले T20I में दर्ज की शानदार जीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20I में गेंद और बल्ले दोनों के साथ संघर्ष किया।
अद्यतन - दिसम्बर 10, 2022 10:26 पूर्वाह्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की T20I सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी कर रही हैं। इस T20I सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन कर मेजबान टीम को नौ विकेट से चित किया।
यह मैच शुरुआत से ही एकतरफा नजर आ रहा था, क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कोई भी बल्लेबाज 40 रनों तक नहीं पहुंच पाई, वहीं 172 रनों न बचाव करते हुए गेंदबाज भी बुरी तरह विफल रहे, नतीजन ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहला मैच 9 विकेट से जीतकर जारी पांच मैचों की T20I सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। आपको बता दें, एलिस पेरी, बेथ मूनी और तहलिया मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया की इस एकतरफा जीत के स्टार थे।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सौंपी करारी हार
इस मैच में अंजलि सरवानी ने भारत के लिए डेब्यू किया। अगर मैच की बात करे, तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और भारत के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन शेफाली वर्मा (21) और स्मृति मंधाना (28) ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने जेमिमा रोड्रिग्स को शून्य पर चलता किया, और फिर किम गर्थ ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को 21 पर आउट किया।
लेकिन अंत में देविका वैद्य (25*), ऋचा घोष (36), और दीप्ति शर्मा (36*) ने महत्वपूर्ण योगदान देकर भारत को बोर्ड पर पांच विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर पोस्ट करने में मदद की। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी ने सर्वाधिक दो विकेट लिए, जबकि किम गर्थ, एशले गार्डनर और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट झटका। वहीं दूसरी ओर, जीत के लिए 173 रनों का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी और एलिसा हीली ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
भारतीय गेंदबाज इस मैच में बेहद संघर्ष करते हुए नजर आए, क्योंकि मेजबान टीम को पहली सफलता एलिसा हीली (37) के रूप में नौवें ओवर में देविका वैद्य ने दिलाई, जिसके बाद वे एक विकेट लेने में भी कामयाब नहीं रहे। हीली के विकेट के बाद बेथ मूनी ने 57 गेंदों में नाबाद 89 रनों की बेहतरीन पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 11 गेंदे शेष रहते नौ विकेट की आसानी से जीत दिला दी। इस जीत में ताहलिया मैक्ग्रा ने 29 गेंदों में 40* रनों का योगदान दिया।
यहां देखिए पहले T20I में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –
(Potentially) Controversial opinion:
Richa Ghosh is going to be a bigger asset to the U19 team batting line up than Shafali Verma.
— Ananya Upendran (@a_upendran11) December 9, 2022
16th consecutive win for Australia Women in T20I – Dream team.
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 9, 2022
Highest successful women's T20I chase winning by 9 or more wickets:
173/1 – Australia🇦🇺 v IND, today
170/1 – Australia🇦🇺 v ENG, 2022
151/1 – England🏴 v AUS, 2014
144/1 – India🇮🇳 v SA, 2018
142/0 – New Zealand🇳🇿 v IRE, 2018#INDvAUS— Kausthub Gudipati (@kaustats) December 9, 2022
This is the highest score for India v Australia in a women's T20I batting first.
And their second-highest ever.
Only once have they done better, in Melbourne 2019/20.
Chasing 174, they made 177-3 in 19.4 overs.
— Abhishek Mukherjee (@ovshake42) December 9, 2022
Beth Mooney has done it again 🤯
Unbeaten 89* off 57 after being crook all week and we'll take a big win in the series opener!
Scorecard: https://t.co/vdUbeVyGVg #INDvAUS pic.twitter.com/1Ay0D1oAkD
— Australian Women's Cricket Team 🏏 (@AusWomenCricket) December 9, 2022
Amazing crowd at DY Patil riding every ball of that innings #INDvAUS pic.twitter.com/4UPY5BmMhW
— Laura Jolly (@JollyLauz18) December 9, 2022
https://twitter.com/CricXtasy/status/1601433106149347328
Yesterday match was So good and entertaining. Congratulations Australia team For victory and Well Played Indian Cricket Team. Crowd Roar, @mandhana_smriti Classy Shorts, Ellyse Perry Fabulous Spell and great Partnership between Australian team openers. #INDvAUS pic.twitter.com/PTRx3pR4iQ
— Ayush Ranjan (@AyushRaGenius) December 10, 2022
https://twitter.com/OffDrive_/status/1601417946479239168
Watching highlights of last nights game.. I know I’ve said this so many times, but watching a cricket game in India with a crowd is so contagiously good #INDvAUS
— Callum #Whatever (@Bombers83) December 10, 2022