BAN vs IND: एक बार फिर गब्बर बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल
गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन पिछले काफी समय से अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं।
अद्यतन - Dec 10, 2022 1:35 pm

आज यानी 10 दिसंबर को चट्टोग्राम में बांग्लादेश और भारत के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। मेजबान बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें, मेजबान तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। पहले 2 वनडे मुकाबलों में मेहदी हसन मिराज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए। मेजबान ने नासूम अहमद और नजमुल हसन की जगह यासिर अली और तस्कीन अहमद को प्लेइंग XI में शामिल किया वहीं भारत ने चोटिल रोहित शर्मा और दीपक चहर की जगह कुलदीप यादव और इशान किशन को दल में शामिल किया।
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर फ्लॉप रहे और इस वनडे में 3 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज का शिकार हुए। यह सब हुआ भारतीय पारी के पांचवें ओवर में। मेहदी हसन मिराज की गेंद को धवन समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। बता दें, शिखर धवन ने अभी तक इस दौरे में तीन वनडे मुकाबलों में महज 18 रन बनाए हैं।
शिखर धवन एक बार फिर रहे फ्लॉप, नेटीज़न ने ट्विटर पर जमकर किया ट्रोल:
Thank u Dhawan….for all ur contributions 🥲🙃
— Deviprasad Mohanty (@devi_prasad_7) December 10, 2022
Might be the last time we see Dhawan playing for India… hasn’t been scoring consistently for far too long now
— Trush (@TrushalRZ) December 10, 2022
Its time to sack dhawan from international cricket..sanju should b added in playing 11…now a days bcci are backing only failures,thts the reason india couldnt win any series n icc trophys…shame on u ppl#BANvsIND
— jesus is my saviour (@Victor255042370) December 10, 2022
https://twitter.com/kohlisthetic/status/1601467586889547776?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601467586889547776%7Ctwgr%5Ef572e7e0c0a7eda7fcea1bfc676f0f8e1783e524%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fthis-appears-to-be-the-official-end-of-his-career-netizens-disappointed-with-shikhar-dhawan-after-another-horror-show-for-india%2F
Should be the end of Dhawan in Int'l cricket if we still are a serious team
— Gaurav (@fracturebaandya) December 10, 2022
Shikhar Dhawan still playing in India team, is what's wrong with team india.
— wefool (@wefool02) December 10, 2022
Gabbar 🥲🥲
Mehidy draws first blood as he sends Dhawan back to the pavilion! 😭
King Kohli joins Kishan on the field now!
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) December 10, 2022
Now if BCCI doesn't want to continue Shikhar Dhawan in ODIs, then they should give place to left-handed batsman Ishan Kishan for opening before Gill.
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) December 10, 2022
There's no way Dhawan gonna find a way again in the squad, has been poor for around 14-15 months now. Time for Gill
— aby (@ondriive) December 10, 2022
We probably saw Dhawan for the last time on duty. This appears to be the official end of his career.
— Chandrakanth S (@MelomaniacGuy) December 10, 2022
गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन पिछले काफी समय से अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में भी धवन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि भारतीय सलामी बल्लेबाज बांग्लादेश दौरे में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
तीसरे वनडे के लिए रही दोनों टीमें:
बांग्लादेश: अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद
भारत: इशान किशन, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक