'एक पारी में सचिन-सहवाग सबकी याद दिला दी'- ईशान किशन के शतक के बाद फैंस ने ट्विटर पर दिए मजेदार रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘एक पारी में सचिन-सहवाग सबकी याद दिला दी’- ईशान किशन के शतक के बाद फैंस ने ट्विटर पर दिए मजेदार रिएक्शन

ईशान किशन ने अपने वनडे करियर का पहला शकर लगाया है।

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)
Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम आज 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेल रही है। मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो धवन को 3 रनों पर जल्दी आउट करने के बाद सही लग रहा था।

लेकिन मैच में चोटिल रोहित शर्मा की जगह खेल रहे पाॅकेट साइज डायनामाइट ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर दी है। बता दें कि मैच में ईशान ने मात्र 85 गेंदों में अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया है।

बता दें कि ट्विटर पर ईशान किशन की इस शानदार बल्लेबाजी को लेकर क्रिकेट फैंस जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरे वनडे मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शानदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। कोहली ने भी किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 200 रनों से अधिक की साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

मौके को दोनो हाथों से लपका

बता दें कि तीसरे वनडे मैच में खेलने वाले ईशान किशन को पहले दो वनडे मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन तीसरे वनडे मैच में मिले मौके के बाद किशन ने शानदार तरीके से इस मौके को दोनों हाथों से लपका है। किशन की इस पारी के बाद फैंस समेत टीम इंडिया मैनेजमेंट काफी खुश नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक किशन 109 गेंदों में 164 रन बनाकर खेल रहे हैं। साथ ही वह 18 चौके और 9 छक्के लगा चुके हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- 

शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।

ट्विटर पर फैंस ने ईशान किशन की पारी पर लुटाया प्यार

https://twitter.com/imAmanDubey/status/1601486634142560256?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601486634142560256%7Ctwgr%5E324babac3b98b33ecbfff240b0b7235ab6834274%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftalk-about-gabbing-the-opportunity-twitter-overjoyed-as-ishan-kishan-sets-perfect-tone-for-india-with-maiden-international-century-4181%2F

https://twitter.com/Himansh77647833/status/1601486667898322944?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601486667898322944%7Ctwgr%5E324babac3b98b33ecbfff240b0b7235ab6834274%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftalk-about-gabbing-the-opportunity-twitter-overjoyed-as-ishan-kishan-sets-perfect-tone-for-india-with-maiden-international-century-4181%2F

 

close whatsapp