Team India के गेंदबाज भी अब बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहे हैं, ये तिकड़ी मास्टर प्लान बनाने में लगी है - क्रिकट्रैकर हिंदी

Team India के गेंदबाज भी अब बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहे हैं, ये तिकड़ी मास्टर प्लान बनाने में लगी है

श्रीलंका में जारी Team India के अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें आई सामने।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

Team India अब किसी भी विरोधी को हल्के में नहीं ले रही हैं, ऐसे में टीम हर सीरीज के लिए स्पेशल तैयारी करती है। इसी कड़ी में अब बल्लेबाज भी गेंदबाजी करते हुए नजर आ जाते हैं, तो गेंदबाज इन दिनों बल्लेबाजी अभ्यास करने में लगे हुए हैं और उससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। वहीं इन तस्वीरों को देख फैन्स ने गजब कमेंट्स भी किए हैं।

तीसरे टी20 मैच में देखने को मिला था गजब नजारा

जी हां, श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में गजब नजारा देखने को मिला था, जहां Team India के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। साथ ही इस दौरान दोनों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे, दूसरी ओर जब ये दोनों खिलाड़ी गेंदबाजी कर रहे थे तो कोच गंभीर को हंसी आ रही थी। वैसे SKY की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी, साथ ही सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट में रहे थे। लेकिन अब SKY वनडे सीरीज में नजर नहीं आएंगे, साथ ही उन्होंने कहा था कि मुझे वनडे सीरीज के दौरान रोहित भाई के वन लाइनर का इंतजार होगा।

अब Team India का हर गेंदबाज करेगा तगड़ी बल्लेबाजी

*श्रीलंका में जारी Team India के अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें आई सामने।
*तस्वीरों में हर्षित राणा और कुलदीप यादव नजर आए रहे थे हेलमेट पहने हुए।
*गेंदबाज कर रहे हैं बल्लेबाजी का अभ्यास, गंभीर चाहते सभी करे बल्लेबाजी।
*एक तस्वीर में गंभीर और चीफ सेलेक्टर से बात करते हुए दिखे रोहित शर्मा ।

Team India के अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें आई है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

SKY ने अपने गेम प्लान को लेकर दिया था सीरीज के बाद बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Sri Lanka के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

close whatsapp