आर अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नाथन लियोन के साथ कर दिया जंग का ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आर अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नाथन लियोन के साथ कर दिया जंग का ऐलान

क्या आर अश्विन नाथन लियोन को पछाड़ पाएंगे, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे से पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

Ravichandran Ashwin and Nathan Lyon (Image Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin and Nathan Lyon (Image Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी भी दो महीने का समय बाकी है, लेकिन लगता है खिलाड़ियों के बीच अभी से प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई हैं। आपको बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से नागपुर में खेली जाने वाली है।

इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन को खुली चेतावनी दे दी है कि वह उन्हें उनका रिकॉर्ड अधिक समय तक उनके नाम नहीं रहने देने वाले हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ दिया हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने नाथन लियोन को दी खुली चुनौती

अब आर अश्विन भारत में खेली जाने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लियोन को पछाड़ना चाहते हैं। दरअसल, अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि वह नाथन लियोन के रिकॉर्ड से वाकिफ है, और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बहु-प्रतीक्षित टेस्ट सीरीज में अपने प्रतिद्वंद्वी को चुनौती देने के लिए कमर कस ली है।

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “नाथन लियोन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में छह विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने के मेरे रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है। उन्होंने पर्थ में कुल आठ विकेट लिए और अब वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। मैं 442 विकेट के साथ टॉप पर था, लेकिन अब वह मुझसे आगे निकल गए हैं, और वर्तमान में उनके खाते में 446 टेस्ट विकेट है।

जैसे ही मेरे दोस्त अपनी घरेलू टेस्ट सीरीज समाप्त कर भारत दौरे पर आएंगे, मैं उन्हें टक्कर दूंगा। मैं उस घरेलू टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। वैसे पता नहीं क्यों जब भी मैं अपने दोस्त नाथन लियोन के बारे में बात करता हूं, तो मेरी कलम तक उड़ जाती है। खैर, वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का दौरा करने वाले हैं, और मैं उनसे मिलने और उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

close whatsapp