क्या भारत को चुनौती दें पाएगी वेस्टइंडीज टीम? जानिए निकोलस पूरन का मत - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या भारत को चुनौती दें पाएगी वेस्टइंडीज टीम? जानिए निकोलस पूरन का मत

वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहला वनडे 22 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

Nicholas Pooran (Photo Source: Twitter)
Nicholas Pooran (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान निकोलस पूरन को उम्मीद है कि मेजबान टीम आगामी घरेलू सीरीज में भारत को चुनौती दे सकती है। आपको बता दें, वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच 22 जुलाई से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

वेस्टइंडीज का वनडे क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, उन्हें घरेलू सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जबकि इस साल की शुरुआत में उन्होंने 3-0 से  पाकिस्तान और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शिकस्त झेली थी। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज के कप्तान को भारतीय टीम के खिलाफ आगामी सीरीज में अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

निकोलस पूरन ने भारतीय टीम की तारीफ की

निकोलस पूरन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा: “भारत के पास लाखों खिलाड़ी हैं, जो मैच विजेता की भूमिका को निभा सकते हैं। उनके पास कई मैच विजेता हैं, जो अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन से मैच जीत सकते हैं। लेकिन हम उन्हें आगामी सीरीज में चुनौती दे सकते हैं, जिससे क्रिकेट जगत को वेस्टइंडीज की ताकत का पता लगेगा। अगर हम ऐसा कर पाए तो यह हमारे लिए शानदार होगा।”

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के हालिया फॉर्म पर कप्तान ने कहा: “हम वनडे क्रिकेट के लिए सही मानसिकता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही हमें सही मानसिकता मिल जाएगी, हमारे प्रदर्शन में सुधार अपने आप आ जाएगा। हम भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए उत्साहित है, और हमारा उद्देश्य प्रतिस्पर्धी होना और रोमांचक क्रिकेट खेलना है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।”

यहां देखिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम –

निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), शमरह ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल और जेडेन सील्स

close whatsapp