चौथे टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर की बॉलिंग एक्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा
स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने श्रेयस अय्यर की ओवर में रन बटोरने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई।
अद्यतन - Mar 9, 2023 9:31 pm
![]()
श्रेयस अय्यर को क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए देखना आम बात है, लेकिन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन वो गेंदबाजी करते हुए नजर आए। दरअसल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में गेंदबाजी करने के लिए कहा।
पहले दिन के खेल का 62वां ओवर श्रेयस अय्यर डाल रहे थे। उन्होंने पहले स्टीव स्मिथ को लेग स्पिन गेंदबाजी करने की कोशिश की और इसके बाद जैसे ही स्ट्राइक पर उस्मान ख्वाजा आए उन्होंने उनके खिलाफ ऑफ ब्रेक गेंदबाजी की।
श्रेयस अय्यर की बॉलिंग एक्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा
वहीं श्रेयस अय्यर के गेंद को स्टीव स्मिथ ने बड़े आराम से खेलते हुए सिंगल लिया, उन्होंने जो गेंद फेंकी वह फुल टॉस थी। वहीं अगली ही गेंद उस्मान ख्वाजा को फेंकी जो एक ऑफ स्पिन डिलीवरी थी और यह गेंद आराम से विकेटकीपर केएस भरत के दस्तानों में चली गई।
बता दें स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने श्रेयस अय्यर की ओवर में रन बटोरने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। लेकिन उनके बॉलिंग एक्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा। उन्होंने चौथे टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 1 ओवर फेंका। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 2 रन ही खर्च किए। हालांकि सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर अपने बॉलिंग एक्शन के लिए काफी ट्रोल भी हो रहे हैं।
यहां देखिए श्रेयस अय्यर की गेंदबाजी का वो वीडियो
https://twitter.com/JunkieCricket/status/1633753889525710848?s=20
बता दें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। लेकिन फिर ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हो गए। वहीं उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला और 251 गेंदों पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 15 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है।