पाकिस्तान के खिलाफ आगामी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं मुख्य कोच गौतम गंभीर, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले दिया हैरतअंगेज बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ आगामी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं मुख्य कोच गौतम गंभीर, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले दिया हैरतअंगेज बयान

इस शानदार टूर्नामेंट की शुरुआत 19 नवंबर से हो रही है।

Gautam Gambhir, Rohit Sharma
Gautam Gambhir, Rohit Sharma (Photo by Darrian Traynor/Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, इस शानदार टूर्नामेंट की शुरुआत 19 नवंबर से हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच 23 फरवरी को दुबई के दुबई क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

आगामी मैच से पहले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपना पक्ष रखा है। गौतम गंभीर का मानना है कि हमें आगामी चुनौती को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना होगा और पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि,’चैंपियंस ट्रॉफी वनडे वर्ल्ड कप से काफी अलग है क्योंकि हर मैच मेक या ब्रेक होता है। हर मैच नॉकआउट होता है। हर मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें हर मैच को जीतना होगा। मेरे लिए विराट और रोहित दोनों ही काफी वैल्युएबल खिलाड़ी हैं। यही नहीं है दोनों टीम इंडिया के लिए भी काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि दोनों को आगामी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।’

आप हमेशा ही इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार रहता है: रोहित शर्मा

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि,’मिशन यही है कि हम दुबई जाए और हर मैच को जीते। भारत और पाकिस्तान का मैच जब भी होता है तो इमोशन भी काफी ऊपर होता है। दोनों ही टीम एक दूसरे के ऊपर हावी होना चाहती हैं। मेरे लिए इसलिए हमेशा ही सामान्य रहेगा।’

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आगामी मैच को लेकर कहा कि,’आपको बस अब पैडल पर पर रखना है और अच्छा प्रदर्शन करना है। 150 करोड़ लोगों का सपना हमारे साथ है। जब हम दुबई पहुंचेंगे तो सब का सपना हमारे साथ होगा और हमारी यही कोशिश रहेगी की इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को हम अपने नाम जरुर करें।’

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को करते हुए देखा जाएगा जबकि शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैच की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था।

close whatsapp