लाचलान हेंडरसन के जाने के बाद माइक बेयर्ड बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन
मुझे खुशी है कि मुझे CEO निक हॉकले और उनकी टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में काम करने वाले सभी लोगों के साथ और भी करीब से काम करने का मौका मिला है: माइक बेयर्ड
अद्यतन - दिसम्बर 11, 2022 4:25 अपराह्न

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) NSW के पूर्व प्रीमियर माइक बेयर्ड को नया चेयरमैन नियुक्त करने के लिए तैयार है, क्योंकि मौजूदा लाचलान हेंडरसन ने पर्थ में कॉर्पोरेट जगत में कदम रखने के बाद अपने पद को छोड़ने की घोषणा की है। इस नियुक्ति का मतलब है कि बेयर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले डेढ़ साल में चौथी अलग कुर्सी में बैठेंगे।
निवर्तमान लाचलान हेंडरसन को अक्टूबर 2021 में अर्ल एडिंग्स के इस्तीफे के बाद इस साल की शुरुआत में अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि, हेंडरसन बोर्ड का ही एक पार्ट रहेंगे लेकिन अब इस पद को माइक बेयर्ड ही संभालेंगे। हेंडरसन पर्थ में अपने घर में ही बस जाएंगे और इसी वजह से उन्होंने इस भूमिका से इस्तीफा दिया।
यही सही समय है अपना पद किसी और के हाथ में देने का: लाचलान हेंडरसन
लाचलान हेंडरसन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘ जो नई भूमिका मैंने ली है उसके लिए मुझे अपने घर में पर्थ में समय बिताना होगा और यही वजह है कि मैं इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे लगता है यही सही समय है किसी और को इस भूमिका को अच्छी तरह से निभाने का।’
लाचलान हेंडरसन की जगह लेने वाले माइक हाई प्रोफाइल पदों के लिए कोई पुराने शख्स नहीं है। उन्होंने इससे पहले राज्य के प्रीमियर के रूप में भी कार्य किया है। वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने चेहरे हैं। माइक भी इस बात से काफी खुश हैं कि उन्हें एक नई भूमिका निभाने को मिलेगी।
माइक बेयर्ड ने CA के आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘ लाचलान ने अध्यक्ष के रूप में एक महान योगदान दिया है और मुझे खुशी है कि वह CA बोर्ड में अपनी काफी व्यावसायिक और क्रिकेट विशेषज्ञता प्रदान करना जारी रखेंगे। ऐसे समय में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना सम्मान की बात है जब हमारे राष्ट्रीय खेल को आगे बढ़ाने और इसे आगे ले जाने के लिए इतना रोमांचक काम किया जा रहा है।
मुझे खुशी है कि मुझे CEO निक हॉकले और उनकी टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में काम करने वाले सभी लोगों के साथ और भी करीब से काम करने का मौका मिला है।’