क्रिकेट से दूर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, इस चोट के कारण खतरे पड़ सकता है करियर!
वेस्टइंडीज दौरे पर भी बेन स्टोक्स घुटने की चोट से परेशान नजर आए थे।
अद्यतन - अप्रैल 6, 2022 2:45 अपराह्न

अनुभवी इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स एक बार फिर से क्रिकेट से दूर हो सकते है। वह फिलहाल अपने घुटने के स्कैन के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। पिछले महीने इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे पर वह घुटने की समस्या से जूझ रहे थे। उनके 7 अप्रैल से शुरू होने वाली 2022 काउंटी चैंपियनशिप में भाग लेने की उम्मीद थी। हालांकि, स्टोक्स ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने घुटने के चोट की गंभीरता को समझने से पहले कोई निर्णय नहीं लेंगे।
स्टोक्स, जो सबसे बड़े ऑलराउंडरों में से एक हैं, 2021 में काफी हद तक क्रिकेट से दूर रहे थे। जबकि उनकी उंगली की चोट ने उन्हें कई सीरीज और टूर्नामेंटों से बाहर कर दिया था। वहीं उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए क्रिकेट से ब्रेक भी लिया। स्टोक्स टी-20 विश्व कप 2021 के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
अपने चोट को लेकर बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान
इस बीच पोडकास्ट राउंडर द विकेट से बातचीत के दौरान बेन स्टोक्स ने कहा कि, “कैरेबिया में खेलने के दौरान मुझे घुटने में दर्द हुआ था, जिसका मैं स्कैन कराने जा रहा हूं। जिस वजह से अभी मैं आगे आने वाले शेड्यूल को लेकर कोई प्लान नहीं बना सकता हूं। पहले मुझे चोट की गंभीरता का पता लगाना होगा।”
विंडीज दौरे पर उनकी चोट को देखते हुए टीम उनसे पहले मैच में गेंदबाजी करने की उम्मीद नहीं कर रही थी। बावजूद इसके उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कुल 99 ओवर डाल दिए, जिसके बाद ही उनका ये चोट और भी गंभीर हो गया है।
इस बीच, इंग्लैंड को हाल ही में सबसे लंबे प्रारूप में बुरे दौर से गुजरना पड़ा है, उन्होंने अपने पिछले 17 टेस्ट में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है। स्टोक्स का मानना है कि टीम आगे बढ़ रहा है। इंग्लिश टीम को पहले ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एशेज सीरीज में 0-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद अब विंडीज में उन्हें मेहमान टीम ने 1-0 से हरा दिया।