तीसरे वनडे के बाद इशान किशन और शुभमन गिल के बीच हुई मजेदार बातचीत का आप भी उठाए लुफ्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीसरे वनडे के बाद इशान किशन और शुभमन गिल के बीच हुई मजेदार बातचीत का आप भी उठाए लुफ्त

10 दिसंबर को चट्टोग्राम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से मात दी।

Shubhman Gill and Ishan Kishan (Pic Source-Twitter)
Shubhman Gill and Ishan Kishan (Pic Source-Twitter)

10 दिसंबर को चट्टोग्राम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से मात दी। सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने इस मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने 131 गेंदों में 210 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।

मुकाबले के बाद इशान किशन का इंटरव्यू भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने लिया। शुभमन गिल ने किशन से इस पारी को लेकर कई सवाल पूछे। इसी बीच उन्होंने किशन से पूछा कि आखिर वह अभ्यास सत्र में क्यों नहीं आ पाए जिसपर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मजेदार जवाब दिया।

शुभमन गिल ने कहा कि, ‘कल भी हमारा अभ्यास सत्र हुआ था, आप क्यों नहीं आए?

इशान किशन: मैं कभी भी अभ्यास सत्र नहीं छोड़ता। मैं हमेशा वहां उपस्थित रहता हूं।

गिल: लेकिन आप कल नहीं आए थे।

किशन: मैं वहां था लेकिन शायद आपने देखा नहीं होगा।

शुभमन: मैं वहां पर था और आप वहां नहीं थे, लेकिन जैसे ही आपको पता चला कि आप सुबह प्लेइंग XI में है तब आप अभ्यास सत्र में आ गए।

किशन: भाई मैं नेट में दो बार बोल्ड हुआ हूं।

तीसरे वनडे से पहले आखिर क्यों किशन ने नेट सेशन में जाकर जमकर अभ्यास किया?

भारतीय बल्लेबाज ने इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने क्यों बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले की सुबह नेट अभ्यास में जमकर अभ्यास किया।

BCCI द्वारा एक वीडियो साझा की गई है जिसमें इशान किशन शुभमन गिल के साथ बातचीत करते हुए बोल रहे हैं कि, ‘पिछले वेन्यू के नेट का विकेट इतना अच्छा नहीं था और इसीलिए मैंने सोचा कि सुबह नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास कर लेता हूं। बाकी बल्लेबाजों ने भी नेट में जमकर अभ्यास किया था और यह सबके लिए बेहद जरूरी है।

सूर्यकुमार यादव ने भी वर्ल्ड कप के दौरान ऐसा ही किया था और उन्होंने वहां काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने कर दिखाया और दोहरा शतक भी जड़ा।’

अब भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 14 दिसंबर से होगी। भले ही भारतीय टीम वनडे सीरीज हार गई हो लेकिन टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगी।

close whatsapp