सीरीज बराबरी के लिए पाकिस्तान को 157 रन की और दरकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

सीरीज बराबरी के लिए पाकिस्तान को 157 रन की और दरकार

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं।

Pakistan Cricket Team (Pic Source-Twitter)
Pakistan Cricket Team (Pic Source-Twitter)

मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले का आज तीसरा दिन संपन्न हुआ। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान पाकिस्तान ने 64 ओवर में 4 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं और उन्हें 157 रन की और जरूरत है। बता दें, पहला टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम किया था और अब अगर मेजबान को तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में बराबरी करनी है तो उन्हें यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

दूसरे टेस्ट मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 281 रन बनाए। बेन डकेट ने 49 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली जबकि ओली पोप ने 61 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 60 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने पहली पारी में 22 ओवर में 114 रन देकर 7 विकेट झटके।

मेजबान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 95 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली जबकि साउद शकील ने 106 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 63 रन बनाए।

जैक लीच ने पाकिस्तान की पहली पारी में 4 विकेट झटके। उनके अलावा मार्क वुड और जो रूट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 157 रन की और दरकार

79 रन की बढ़त मिलने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 275 रन बनाए। टीम की ओर से हैरी ब्रूक ने 149 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा बेन डकेट ने 98 गेंदों में 79 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 41 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी अबरार अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उनके अलावा जाहिद महमूद ने 3 विकेट अपने नाम किए।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं। अब्दुल्लाह शफीक ने 94 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। इमाम उल हक ने 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउद शकील 54* रन और फहीम अशरफ 3* रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

https://twitter.com/fakhar3939/status/1601916017919369217?s=20&t=ceLkGV1AE6STcHRezKulqA

https://twitter.com/ReaIAbrarAhmed_/status/1601262623571730432?s=20&t=ceLkGV1AE6STcHRezKulqA

close whatsapp