मोहम्मद शमी रील्स बनाते रह जाएंगे, उनकी जगह कोई और ले लेगा टीम में!
मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी ज्यादा ही एक्टिव।
अद्यतन - दिसम्बर 12, 2022 1:47 अपराह्न

टीम इंडिया के इस समय कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जहां इस लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम भी आता है और वो कंधे में लगी चोट के कारण क्रिकेट से इन दिनों दूर चल रहे हैं। भले ही ये खिलाड़ी क्रिकेट नहीं खेल रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर शमी पूरी तरह एक्टिव हैं और एक से बढ़कर एक रील्स अपने सभी फैन्स के साथ शेयर करने में लगे हुए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेल पाए मोहम्मद शमी
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए शमी का चयन टीम इंडिया में हुआ था, लेकिन दौरा शुरू होने से ठीक पहले ही शमी चोटिल हो गए और दौरे से ही बाहर हो गए। साथ ही अब वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे और टीम में बदलाव किए गए हैं।
मोहम्मद शमी तो बस इंस्टाग्राम पर राज करना चाहते हैं!
*मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी ज्यादा ही एक्टिव।
*इसी कड़ी में उन्होंने नई रील की है इंस्टाग्राम पर फैन्स के शेयर।
*SnowFall में चलते हुए नजर आ रहे हैं वीडियो में शमी।
*तेज गेंदबाज इस रील में किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे।
क्या कमाल की रील डाली है मोहम्मद शमी ने इस बार
हर दिन कुछ ना कुछ करते रहे हैं पोस्ट सोशल मीडिया पर
टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं थे पहली पसंद
ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए शमी टीम इंडिया की पहली पसंद नहीं थे, बुमराह के चोटिल होने के बाद शमी को टीम इंडिया में शामिल किया गया था।