ट्विटर प्रतिक्रियाएं: जर्सी बदली, फॉर्मेट बदला, लेकिन नहीं बदला कप्तान केएल राहुल का खेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: जर्सी बदली, फॉर्मेट बदला, लेकिन नहीं बदला कप्तान केएल राहुल का खेल

भारत ने 20 ओवरों के अंदर ही मात्र 48 रनों पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए।

KL Rahul (Image Source: Twitter)
KL Rahul (Image Source: Twitter)

बांग्लादेश और भारत के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 14 दिसंबर को चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो गया है। टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण केएल राहुल पहले टेस्ट में मेहमान टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

केएल राहुल ने इस बांग्लादेश बनाम भारत पहले टेस्ट के लिए रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनरों के साथ जाने का फैसला किया, जबकि टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी अटैक में मोहम्मद सिराज और उमेश यादव है। भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप उम्मीद के मुताबिक ही है, केएल राहुल और शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज, तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा, फिर विराट कोहली, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर।

केएल राहुल और विराट कोहली का बल्ला फिर रहा खामोश

इस बीच, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए पहले 20 ओवरों के अंदर ही तीन बड़े विकेट झटक लिए और मेहमान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी।

बांग्लादेश को पहली सफलता ताइजुल अहमद ने शुभमन गिल (40 गेंदों में 20 रन) के रूप में दिलाई, जिसके बाद भारत के स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल एक बार फिर बल्ले के साथ फ्लॉप रहे, क्योंकि वह 54 गेंदों में मात्र 22 रन बनाकर चलते बने। खालिद अहमद ने राहुल को चलता कर मेजबान टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

खालिद ने एक लंबी लेंथ की गेंद डाली, जिसमें अवे मूवमेंट नजर आ रहा था, और राहुल ने बल्ले का मुंह खोलकर इसे पॉइंट क्षेत्र की ओर हिट किया, लेकिन इसे अंदरूनी किनारा मिला क्योंकि गेंद ज्यादा उठी नहीं, और बांग्लादेश खेमा खुशी से झूम उठा। खैर, राहुल ही क्या, विराट कोहली (5 गेंदों में 1 रन) भी अपने सीमित ओवरों के फॉर्म को टेस्ट क्रिकेट में दोहराने में विफल रहे, और भारतीय टीम इस समय मुसीबत में है।

यहां देखिए केएल राहुल के एक और फ्लॉप शो पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/DehatiVats/status/1602897039469076481

https://twitter.com/explained_post/status/1602896435694837760

https://twitter.com/PRINCE75757575/status/1602895588378304512

https://twitter.com/yogendr_s/status/1602894630135418880

https://twitter.com/Leonhoonmai/status/1602893710047719424

close whatsapp