पीसीबी ने अचानक पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड द्विपक्षीय सीरीज के शेड्यूल में किया बदलाव
न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे का केवल एक मैच मुल्तान में खेला जाएगा!
अद्यतन - Dec 14, 2022 12:58 pm

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के काफी जद्दोजतन के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने के लिए राजी हुआ है। वे पिछली बार पाकिस्तान दौरे पर आए थे, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर बवाल हो जाने के बाद बिना कोई मैच खेले ही न्यूजीलैंड लौट गए थे।
खैर, इस बार ऐसी नौबत न आए, जब न्यूजीलैंड दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इस महीने पाकिस्तान के दौरे पर आएगा। इस बीच, पीसीबी ने पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड द्विपक्षीय सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की है।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड द्विपक्षीय सीरीज एक दिन पहले होगी शुरू
दरअसल, पीसीबी और न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) दोनों ने इस द्विपक्षीय सीरीज को एक दिन पहले शुरू करने करने का सामूहिक रूप से फैसला किया है। यह सीरीज ओरिजनली 27 दिसंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा 26 दिसंबर से ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’ के साथ शुरू होगा।
इस दौरे के पांच मैच पाकिस्तान के दो शहरों- कराची और मुल्तान में खेले जाएंगे। पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच कराची के नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच मुल्तान में 3 से 7 जनवरी, 2023 तक खेला जाएगा। जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 10 जनवरी को होगा, जबकि अंतिम दो वनडे 12 और 14 जनवरी को खेले जाएंगे। आपको बता दें, इस वनडे सीरीज के तीनों मैच कराची में खेले जाएंगे।
🚨 Schedule of Pakistan v New Zealand series 🚨
The PCB and @BLACKCAPS have mutually agreed to bring forward the tour of New Zealand men’s side to Pakistan by a day.
More details ➡️ https://t.co/hlCuRJnphI#PAKvNZ pic.twitter.com/apKo9kX1y8
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 13, 2022
पीसीबी ने आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा: “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पारस्परिक रूप से न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे को एक दिन जल्द शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है। अब दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में और दूसरा टेस्ट मुल्तान में 3 जनवरी से खेला जाएगा। तीन वनडे 10, 12 और 14 जनवरी को कराची में खेले जाएंगे।”
यहां न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे के कार्यक्रम पर डालिए एक नजर –
पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर; नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना, कराची
दूसरा टेस्ट – 3-7 जनवरी; मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान
पहला वनडे- 10 जनवरी; नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना, कराची
दूसरा वनडे- 12 जनवरी; नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना, कराची
तीसरा वनडे – 14 जनवरी; नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना, कराची