CWC 2023: Gerald Coetzee ने अफ्रीका को दिलाई चौथी सफलता, Ackermann 13 रन बनाकर आउट
50 रनों के कुल स्कोर पर नीदरलैंड को लगा चौथा झटका
अद्यतन - Oct 17, 2023 5:40 pm

ICC Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मैच आज 17 अक्टूबर, मंगलवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और प्रोटीज गेंदबाज एक के बाद एक डच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाए जा रहे हैं।
बता दें कि 16वें ओवर की पहली गेंद पर तेज गेंदबाज Gerald Coetzee ने कोलिन एकरमैन को बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। एकरमैन 25 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। Gerald द्वारा फेंकी गई, इस गेंद को एकरमैन जबतक समझ पाते, तब तक गेंद उनकी गिल्लियां बिखेर चुकी थी।
That ball was almost invisible for Colin Ackermann 🙌🏏
Gerald Coetzee took out the last batsman from the top order of Netherlands 🇳🇱#SAvsNED | #SAvNED | #NEDvsSA | #NEDvSA | #Dharamshala | #CWC2023 pic.twitter.com/Wxl1ofYlGa
— Fast Live Line (@FastLiveLine) October 17, 2023
साउथ बनाम नीदरलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 15
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक नीदरलैंड ने 18 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 72 रन लिए हैं। क्रीज पर इस समय साइब्रांड एंजलब्रेच्ट 18* और तेजा निदामनरू 2* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं अभी तक नीदरलैंड की ओर से विक्रमजीत सिंह 2, मैक्स ओ डाउड 18 और बास डे लीड 2 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
साथ ही, अफ्रीकन टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो अभी तक सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। फिल्हाल कागिसो रबाडा को 2 तो मार्को यान्सेन व गेराल्ड कोअत्जी को एक-एक विकेट मिला है। खैर, देखने लायक बात होगी कि नीदरलैंड कितने रनों का टारगेट साउथ अफ्रीका के सामने रख पाती है?
ये भी पढ़ें- अक्टूबर 17- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से