केएल राहुल बल्लेबाजी में कुछ कर नहीं पाए, लेकिन सोशल मीडिया जीत का क्रेडिट ले गए!
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने के बाद केएल राहुल ने डाला पोस्ट।
अद्यतन - Dec 18, 2022 12:21 pm

टीम इंडिया ने केएल राहुल की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है, जिसके बाद भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। लेकिन इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने काफी निराश किया और बल्लेबाजी में पूरी तरह फेल नजर आए।
केएल राहुल को क्यों बनाया गया था कप्तान?
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वनडे सीरीज भी खेली थी, इसी वनडे सीरीज के दौरान रोहित चोटिल हो गए थे और इसकी के कारण वो पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए। जिसके बाद केएल राहुल को कप्तान और पुजारा को उप-कप्तान बनाया गया था।
केएल राहुल सोशल मीडिया के हीरो, बल्लेबाजी में जीरो
*बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने के बाद केएल राहुल ने डाला पोस्ट।
*सोशल मीडिया पर शेयर की कई तस्वीरें और मनाया इस जीत का जश्न।
*लेकिन बल्लेबाजी में राहुल का डब्बा रहा गोल, हुए पूरी तरह से फ्लॉप।
*केएल ने पहली पारी में बनाए 22 और दूसरी पारी में बनाए सिर्फ 23 रन।
जीत के बाद केएल राहुल का सोशल मीडिया पोस्ट
अय्यर ने भी डाला जीत का सोशल मीडिया पोस्ट
कौन रहा पहले टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच?
वहीं दूसरी ओर इस टेस्ट मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब कुलदीप यादव ने अपने नाम किया है, जहां यादव ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 बल्लेबाजों को आउट करते हुए टीम इंडिया का काम और भी आसान बना दिया। साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी में 40 रन भी बनाए थे, पहली पारी के दौरान।