महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से मेरे आदर्श रहे हैं: इशान किशन - क्रिकट्रैकर हिंदी

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से मेरे आदर्श रहे हैं: इशान किशन

मुझे गिलक्रिस्ट की विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों काफी पसंद है, लेकिन धोनी भाई के पास हो सब चीज़ें है जिसकी एक क्रिकेटर को जरूरत होती है: इशान किशन

Ishan Kishan and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Ishan Kishan and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले वो भारत के चौथे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि अब वो रोहित शर्मा के साथ लगातार ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

बता दें, 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और अब जब किशन ने इस प्रारूप में दोहरा शतक जड़ दिया है तो उनके इस शानदार टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई है। बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने शुरुआती दिनों में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की शानदार नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी जिसके बाद उनकी जगह भी टीम में पक्की हो गई थी। किशन की बल्लेबाजी काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट जैसी है।

एडम गिलक्रिस्ट भी ऑस्ट्रेलिया के लिए आक्रामक पारी खेलते थे और दूसरी टीम के ऊपर हमेशा दबाव डालते थे। विकेटकीपिंग में भी उनका कोई तोड़ नहीं था। हाल ही में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज से जब इंटरव्यू में यह पूछा गया कि वह महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट में किस को अपना आदर्श मानते हैं तो उन्होंने इसका बेहतरीन तरीके से जवाब दिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने मेरी बहुत सहायता की है और वह काफी दयालु इंसान हैं: इशान किशन

वन क्रिकेट के साथ एक इंटरव्यू में इशान किशन ने बताया कि, ‘मैं एमएस धोनी का नाम लेना चाहूंगा। मुझे गिलक्रिस्ट की विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों काफी पसंद है, लेकिन धोनी भाई के पास हो सब चीज़ें है जिसकी एक क्रिकेटर को जरूरत होती है। चाहे भैया मैदान के अंदर हो या बाहर वो हमेशा एक जैसे ही रहते हैं।

हमेशा शांत स्वभाव के साथ सबसे मुलाकात करते हैं। यह सब चीजें जिंदगी में याद आती है। ऐसी चीजों को समझते हैं और कैसे उसका उपयोग करते हैं यह बेहद जरूरी होता है। मुझे लगता है कि उन्होंने मेरा खूब साथ दिया है और वो मेरी काफी परवाह करते हैं।’

रणजी ट्रॉफी 2022-23 सत्र में किशन ने काफी अच्छी शुरुआत की। उन्होंने झारखंड के लिए केरला के खिलाफ 132 रन बनाए।

close whatsapp