न्यूजीलैंड दौरे पर मोहम्मद सिराज चुनौती पैदा कर सकते हैं: टिम साउदी
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
अद्यतन - अक्टूबर 18, 2026 12:06 अपराह्न

भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए स्टेज सज चुकी है। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया पांच मैचों की टी20आई, पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। अगर भारत को इस बार न्यूजीलैंड दौरे पर बेस्ट प्रदर्शन करना है, तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।
न्यूजीलैंड दौरा हमेशा से भारत के लिए एक कठिन चुनौती रहा है। लेकिन, एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट फैंस की नजर अनुभवी मोहम्मद सिराज पर टिकी होंगी। अगर भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार खेल दिखाना है, तो सिराज का प्रदर्शन सफलता की कुंजी होगा।
दूसरी ओर, अब भारत के न्यूजीलैंड दौरे से से पहले कीवी टीम के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी ने सिराज की चुनौती को लेकर बात की। उन्होंने टीम इंडिया का दौरा शुरू होने से पहले कहा कि सिराज न्यूजीलैंड दौर पर कीवी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर सकते है।
टिम साउदी ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही भारत के न्यूजीलैंड दौरे के सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा “मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं लगता कि बुमराह कभी ऐसी भारतीय टीम में खेले हैं जिसने न्यूजीलैंड को हराया हो। इसलिए, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों में उनके खिलाफ असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन करता है।”
साउदी ने आगे कहा “मैं मोहम्मद सिराज और उनकी गेंदबाजी का बहुत बड़ा फैन हूं। अगर वह न्यूजीलैंड में अपनी लेंथ सही रख पाते हैं, तो वह बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। वह जिस तरह की ऊर्जा लाते हैं, जिस तरह से वह पूरे दिन दौड़ते रहते हैं, और जिस तरह के वह गेंदबाज हैं, उसे देखते हुए ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बहुत सफल न हो सकें। खास तौर पर, उनमें ऐसी कई बातें हैं जो मुझे बहुत पसंद हैं।”
ये भी पढ़ें – IND vs WI: 1,483 दिनों बाद थमा भारत का विजयी रथ; वेस्टइंडीज ने 24 साल बाद भारत में टाली सीरीज हार