रिपोर्ट्स: 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे शाहीन अफरीदी और अंशा अफरीदी - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट्स: 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे शाहीन अफरीदी और अंशा अफरीदी

शाहीन ने 2 साल पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से सगाई की थी।

Shaheen Afridi and Ansha Afridi (Pic Source-Twitter)
Shaheen Afridi and Ansha Afridi (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो परिवार के सूत्रों के मुताबिक शाहीन शाह अफरीदी शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से 3 फरवरी को शादी कर सकते हैं। बता दें, शाहीन ने 2 साल पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से सगाई की थी। अब दोनों लोगों के परिवारवालों की सहमति से तेज गेंदबाज बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के सभी प्रारूपों में महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज है। उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। शाहीन ने पाकिस्तान की ओर से 25 टेस्ट मुकाबलों में 24.87 के औसत और 3.04 की इकोनामी से 99 विकेट झटके। 32 वनडे में उन्होंने 23.87 के औसत और 5.51 की इकोनामी से 62 विकेट हासिल किए हैं जबकि टी-20 में 47 मैचों में 22.38 के औसत और 7.52 की इकोनॉमी से 58 विकेट हासिल किए।

हाल ही में जियो टॉक के शो ‘एक दिन जियो के साथ’ इंटरव्यू के दौरान शाहीन ने इस बात का खुलासा किया है कि वो खुद अंशा से शादी करना चाहते हैं आप बहुत ही जल्द ऐसा हो सकता है। शाहीन ने कहा कि, ‘ यह मेरी मर्जी है और अल्हम्दुलिल्लाह बहुत जल्द यह पूरी होगी। मैं उनसे मिलना चाहता हूं और बहुत जल्द मिलूंगा।’

शहीन अफ़रीदी इस समय चोटिल हैं

एशिया कप 2022 से पहले शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए थे और इसी वजह से वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहे थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले वो अपनी चोट से काफी हद तक उबर चुके थे लेकिन उन्हें पूरा फिट घोषित नहीं किया गया था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंची। हालांकि फाइनल में उन्हें इंग्लैंड के सामने हार झेलनी पड़ी।

फाइनल मुकाबले में उनके पैर में फिर से चोट लग गई जिसकी वजह से शाहीन इंग्लैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में भाग नहीं ले पाए। शाहीन के अलावा हारिस राउफ और नसीम शाह भी चोटिल हो रखे है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इन दोनों गेंदबाजों को चोट लग गई थी और इसी वजह से टीम को तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलनी पड़ी।

close whatsapp