Irani Cup 2023 के लिए हुआ टीमों का ऐलान, रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान संभालेंगे हनुमा विहारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Irani Cup 2023 के लिए हुआ टीमों का ऐलान, रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान संभालेंगे हनुमा विहारी

रेस्ट ऑफ इंडिया का सामना ईरानी कप 2023 में रणजी ट्रॉफी चैंपियन सौराष्ट्र से होगा।

Hanuma Vihari (Photo Source: Twitter)
Hanuma Vihari (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज हनुमा विहारी को 1 अक्टूबर से राजकोट में खेले जाने वाले Irani Cup 2023 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान बनाया गया है। आपको बता दें, रेस्ट ऑफ इंडिया का सामना ईरानी कप 2023 में रणजी ट्रॉफी चैंपियन सौराष्ट्र से होगा।

इस बीच, ईरानी कप 2023 के लिए इस साल जुलाई में साउथ जोन को दलीप ट्रॉफी दिलाने वाले विहारी हनुमा की टीम में मयंक अग्रवाल, साई सुदर्शन और तेज गेंदबाज विदवथ कावेरप्पा हैं। रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में विकेटकीपिंग विकल्प के रूप में केएस भरत और ध्रुव जुरेल शामिल हैं।

Irani Cup 2023 राजकोट में खेला जाएगा

आपको बता दें, रणजी ट्रॉफी 2022-23 में 798 रन बनाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन इस समय टाइफाइड से उबर रहे हैं, इसलिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है, जबकि इस रणजी सीजन में सबसे अधिक 50 विकेट लेने वाले केरल के ऑलराउंडर जलज सक्सेना को आश्चर्यजनक रूप से ड्रॉप कर दिया गया है।

यहां पढ़िए: आखिर पता चल ही गया 2019 का वो राज जिसका तमाम क्रिकेट फैंस को था बेसब्री से इंतजार

वहीं दूसरी ओर, एशियन गेम्स 2023 में भारत ए के कई खिलाड़ियों के भाग लेने के कारण भारतीय चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाजों यश ढुल, रोहन कुन्नुम्मल और सरफराज खान को रेस्ट ऑफ इंडिया के स्क्वॉड में चुना है। जबकि यश दयाल और नवदीप सैनी को रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजी अटैक में चुना गया है।

यहां देखिए ईरानी कप 2023 के लिए टीमें:

रेस्ट ऑफ इंडिया: हनुमा विहारी (कप्तान), केएस भरत, मयंक अग्रवाल, यश ढुल, शम्स मुलानी, साई सुदर्शन, सरफराज खान, पुलकित नारंग, सौरभ कुमार, यश दयाल, नवदीप सैनी, विदवथ कावरप्पा, आकाश दीप, रोहन कुन्नूमल, ध्रुव जुरेल।

सौराष्ट्र: जयदेव उनादकट (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शेल्डन जैक्सन, अर्पित वासवदा, हार्विक देसाई, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, प्रेरक मांकड़, चिराग जानी, जय गोहिल, पार्थ भुट, विश्वराजसिंह जडेजा, समर्थ व्यास, युवराजसिंह डोडिया, कुशांग पटेल, स्नेल पटेल, देवांग करमता।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?