आखिर पता चल ही गया 2019 का वो राज जिसका तमाम क्रिकेट फैंस को था बेसब्री से इंतजार
मयंक अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया कि ऋषभ पंत के कंधे पर उनका ही हाथ है।
अद्यतन - Sep 28, 2023 8:01 pm

वनडे वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम जब इंग्लैंड के लिए रवाना हो रही थी तब क्रिकेटर्स हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह और मयंक अग्रवाल ने साथ मिलकर एक सेल्फी खींची थी।
इसके बाद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया था। हालांकि इस तस्वीर में तमाम लोग एक चीज को लेकर काफी परेशान थे। दरअसल सभी लोग यह पूछ रहे थे कि आखिर ऋषभ पंत के कंधे पर किसका हाथ है? अब इस चीज को लेकर लगभग 4 साल के बाद मयंक अग्रवाल ने बड़ा खुलासा किया है।
मयंक अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया कि ऋषभ पंत के कंधे पर उनका ही हाथ है। हालांकि अभी भी कई लोग इस चीज को सच नहीं मान रहे हैं क्योंकि मयंक अग्रवाल ऋषभ पंत से काफी दूर खड़े हुए थे।
मयंक अग्रवाल ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि, ‘इतने सालों की रिसर्च, डिबेट और कई हैरान कर देने वाली Theories के बाद अब दुनिया वालों को सच्चाई का पता चल जाना चाहिए। ऋषभ पंत के कंधे पर मेरा ही हाथ है। बाकी सब बातें झूठी हैं और बिल्कुल भी सही नहीं है।
यह रहा मयंक अग्रवाल का ट्वीट
‼️‼️After years of extensive research, debates, and countless conspiracy theories, let the nation finally know : it is MY hand on @RishabhPant17 shoulder ‼️‼️
Ps : any and all other claims are misleading and not true 😎 pic.twitter.com/nmOy9Ka0pH
— Mayank Agarwal (@mayankcricket) September 28, 2023
इस तस्वीर के बारे में बात करते हुए तमाम फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। तमाम भारतीय फैंस अब इस बात से खुश हैं कि मयंक अग्रवाल ने इस बड़े राज का खुलासा किया। हालांकि कई लोग अभी भी इस बयान को झूठ बोल रहे हैं।
मयंक अग्रवाल के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2019 इतना अच्छा नहीं रहा था। भारतीय टीम भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। उन्हें सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने को देखेगी और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।