अपनी जिंदगी में साल 2022 को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे कप्तान रोहित शर्मा!
इस साल 2022 में कप्तान रोहित शर्मा रहे बल्लेबाजी से पूरी तरह फ्लॉप।
अद्यतन - दिसम्बर 22, 2022 12:25 अपराह्न

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त क्रिकेट से दूर हैं, जिसका कारण है उनको लगी चोट। दूसरी ओर चोट के साथ-साथ हिटमैन अपने बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं, जिसके कारण टीम इंडिया को प्रमुख मुकाबलों में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और 2022 शायद रोहित कभी याद नहीं रखेंगे।
क्यों टीम इंडिया से बाहर हुए कप्तान रोहित शर्मा?
दरअसल, टीम इंडिया जब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही थी, उसी दौरान कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे पर चोट लगी थी और उसके बाद से वो टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए और केएल राहुल उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं अब।
साल 2022 में कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ और सिर्फ निराश किया
*इस साल 2022 में कप्तान रोहित शर्मा रहे बल्लेबाजी से पूरी तरह फ्लॉप।
*हिटमैन के बल्ले से किसी भी प्रारूप में नहीं आया इस साल एक भी शतक।
*साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में किया निराश।
*जिसके बाद से रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठे रहे हैं लगातार सवाल।
हर साल कप्तान रोहित शर्मा के शतकों का रिकॉर्ड
कल अपनी वाइफ के साथ कुछ क्यूट तस्वीरें की थी शेयर
कप्तानी को लेकर खड़े हो रहे हैं अब लगातार सवाल
इस साल टीम इंडिया ने पहले एशिया कप में निराश किया और उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम को इंग्लैंड ने 10 विकेटों से हरा दिया। जिसके बाद से लगातार कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, साथ ही कप्तानी को लेकर जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है।