IPL Mini-Auction 2023: ट्विटर प्रतिक्रियाएं- आईपीएल नीलामी के पहले राउंड में हुई जो रूट की गजब बेज्जती - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL Mini-Auction 2023: ट्विटर प्रतिक्रियाएं- आईपीएल नीलामी के पहले राउंड में हुई जो रूट की गजब बेज्जती

जो रूट को साल 2008 की आईपीएल नीलामी में भी कोई खरीददार नहीं मिल पाया था।

IPL Trophy and Joe Root (Image Source: BCCI-IPL/Getty Images)
IPL Trophy and Joe Root (Image Source: BCCI-IPL/Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल 2023) में डेब्यू के सपनें देख रहे थे, लेकिन ऐसा लग रहा है कि किश्मत उनका साथ नहीं दे रही है, क्योंकि एक बार फिर वह आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे।

दरअसल, जो रूट ने 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ कोच्ची में जारी आईपीएल 2023 नीलामी में प्रवेश किया था, लेकिन दस में से किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई, और इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान पहले राउंड में अनसोल्ड रहे।

आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने जो रूट को एक बार फिर किया निराश

आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने हाल में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज को ILT20 के लिए साइन किया था, जिसे देखते हुए उम्मीद की जा रही कि वे रूट के लिए आईपीएल 2023 नीलामी में बोली लगाएंगे, लेकिन पहले राउंड में ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद क्रिकेट फैंस ट्विटर पर जो रूट के लिए सहानुभति जता रहे हैं, क्योंकि इंग्लैंड के क्रिकेटर को साल 2008 की नीलामी में भी कोई खरीददार नहीं मिल पाया था।

यहां देखें: IPL Auction 2023 Live Updates

आपको बता दें, जो रूट ने हाल ही में फ्रेंचाइजी लीग में खेलने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस बार भी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, ये भी हो सकता है कि अंत में रूट को कोई न कोई खरीददार मिल जाए। फिलहाल, उनके पास केवल ILT20 का कॉन्ट्रैक्ट है।

अगर जो रूट के T20 करियर की बात करे, तो उन्होंने अब तक 88 मैचों में 2083 रन बनाए हैं, जबकि दाएं-हाथ के बल्लेबाज के नाम 32 T20I मैचों में 893 रन है। रूट 2018-19 सीजन में सिडनी थंडर के लिए बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल चुके हैं। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि क्या रूट को कभी दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, लेकिन उन्हें 23 दिसंबर को कोच्ची में जारी आईपीएल 2023 नीलामी में बिना बिके देख फैंस को उनके लिए बुरा लग रहा है।

यहां देखिए ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/AvinashArya09/status/1606221829009395712?

https://twitter.com/Rohits_warrior_/status/1606221907061342209?

https://twitter.com/arcomedys/status/1606221710302158849?

 

close whatsapp