CSK में शामिल होते ही धोनी को दिखाने के लिए, फिटनेस वीडियो डाल रहे हैं अजिंक्य रहाणे! - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK में शामिल होते ही धोनी को दिखाने के लिए, फिटनेस वीडियो डाल रहे हैं अजिंक्य रहाणे!

अजिंक्य रहाणे ने एक नई इंस्टा रील की है फैन्स के साथ शेयर।

Ajinkya Rahane And Dhoni (Image Credit- Instagram)
Ajinkya Rahane And Dhoni (Image Credit- Instagram)

इस बार के मिनी IPL ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी बिके, जिनकी किसी भी टीम में शामिल होने की उम्मीद कम थी। अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में शामिल है, जो अपनी-अपनी बेस प्राइस में बिके हैं। अगर बात करें रहाणे कि तो, इस खिलाड़ी का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार चल रहा है और CSK टीम ने उन्होंने ऑक्शन में अपने नाम किया था।

CSK ने अजिंक्य रहाणे को कितने में खरीदा?

साल 2022 का आईपीएल अजिंक्य रहाणे ने KKR टीम से खेला था, लेकिन कुछ मैच खेलने के बाद वो चोटिल होकर लीग से बाहर हो गए थे। वहीं इस बाहर के मिनी ऑक्शन में रहाणे को चेन्नई टीम ने 50 लाख में खरीदा है और इस फैसले से कई दिग्गज हैरान थे।

धोनी को अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं अजिंक्य रहाणे!

*अजिंक्य रहाणे ने एक नई इंस्टा रील की है फैन्स के साथ शेयर।
*अपने इस नए रील वीडियो में रहाणे जमकर कर रहे हैं कसरत।
*हाल ही में रणजी ट्रॉफी में बनाया था शानदार दोहरा शतक भी।
*साथ ही अब ये खिलाड़ी IPL की तैयारी में भी जुट गया है।

अजिंक्य रहाणे ने इस रील को किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

CSK में शामिल होने के बाद इस खिलाड़ी का संदेश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

टीम इंडिया से साल भर पहले खेला था मैच

अजिंक्य रहाणे पहले टीम इंडिया के लिए टेस्ट प्रारूप में लगातार टीम में बने रहते थे, लेकिन अब काफी समय से वो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और रहाणे ने आखिरी बार टीम इंडिया से टेस्ट मैच जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

close whatsapp