ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के बाद डालें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर निगाहें - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के बाद डालें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर निगाहें

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला स्थान बनाए रखा है।

Australia Team (Photo Source: Getty Images)
Australia Team (Photo Source: Getty Images)

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 182 रन से मात देकर तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने 27 रन देकर 5 विकेट झटके।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने कुल 255 गेंदों में 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 200* रन की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने 111 रन बनाए जबकि स्टीव स्मिथ ने 85 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 575 रन पर घोषित की।

दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका ने काफी खराब बल्लेबाजी की और टीम 204 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में नाथन लियोन ने 3 विकेट झटके जबकि स्कॉट बोलैंड ने 2 विकेट अपने नाम किए। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ ने एक-एक विकेट झटका।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेम्बा बवूमा ने 114 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा काइल वेरेयेने ने 40 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। थ्यूनिस डी ब्रुइन ने 28 रन का योगदान दिया। डेविड वार्नर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। डेविड की इस पारी ने तमाम लोगों का दिल जीत लिया।

यह रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अपडेटेड अंक तालिका:

Position TEAM PCT (%) Points Matches Won Matches Lost Matches Drawn
1 AUSTRALIA 78.57 132 10 1 3
2 INDIA 58.93 99 8 4 2
3 SRI LANKA 53.33 64 5 4 1
4 SOUTH AFRICA 50 72 6 6 0
5 ENGLAND 46.97 124 10 8 4
6 WEST INDIES 40.91 54 4 5 2
7 PAKISTAN 38.89 56 4 5 2
8 NEW ZEALAND 25.93 28 2 6 1
9 BANGLADESH 11.11 16 1 10 1

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला स्थान बनाए रखा है। वो इस समय 78.57 की पॉइंट प्रतिशत और 132 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वहीं भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था।

वो इस समय 58.93 के पॉइंट प्रतिशत और 99 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका को इस हार के बाद काफी बड़ा झटका लगा है और वो अब चौथे पायदान पर आ चुकी है। दक्षिण अफ्रीका 50 के पॉइंट प्रतिशत और 72 अंकों के साथ चौथे पायदान पर गिर चुकी है।

तीसरे स्थान पर श्रीलंका है जिनका पॉइंट प्रतिशत 53.33 है और उनके 64 अंक है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी अगली टेस्ट सीरीज खेलनी है जो फरवरी में शुरू होगी। इस सीरीज में कुल 4 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया लगभग ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2022-23 चक्र के फाइनल के लिए क्वालीफाई हो चुकी है वहीं भारत भी फाइनल के लिए अपना स्थान ग्रहण कर चुकी है। हालांकि अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा क्योंकि इन दोनों टीमों के बीच अभी टेस्ट सीरीज होनी बाकी है।

close whatsapp