ट्विटर प्रतिक्रिया: पाकिस्तान के खिलाफ केन विलियमसन ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रिया: पाकिस्तान के खिलाफ केन विलियमसन ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 395 गेंदों में 21 चौके और 1 छक्के की मदद से 200* रन बनाए।

Kane Williamson (Pic Source-Twitter)
Kane Williamson (Pic Source-Twitter)

टेस्ट कप्तानी छोड़ना केन विलियमसन के लिए काफी सही साबित हुआ और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा। इस अनुभवी बल्लेबाज ने टेस्ट प्रारूप में अपना 25वां शतक जड़ा और इसको उन्होंने 5वें दोहरे शतक में तब्दील किया। कीवी बल्लेबाज ने मुकाबले के तीसरे दिन शतक जड़ा और चौथे दिन दोहरा शतक जड़ जबरदस्त वापसी की।

बता दें, पिछले काफी समय से केन विलियमसन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। हालांकि उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 612 रन पर घोषित की।

बता दें, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 438 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 280 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 161 रन बनाए। उनके अलावा आगा सलमान ने 155 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 103 रन बनाए। सरफराज अहमद ने 86 रन बनाए।

केन विलियमसन ने दोहरा शतक जड़ न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा किया

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 395 गेंदों में 21 चौके और 1 छक्के की मदद से 200* रन बनाए। जैसे ही उनका दोहरा शतक पूरा हुआ न्यूजीलैंड कप्तान टिम साउदी ने पारी को घोषित किया। विलियमसन के अलावा टॉम लाथम ने 191 गेंदों में 113 रन की शानदार पारी खेली। डेवॉन कॉनवे ने 92 रन का योगदान दिया। इश सोढ़ी ने 180 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 65 रन बनाए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 31 ओवर में 2 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। अब्दुल्लाह शफीक एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मात्र 17 रन बनाकर आउट हो गए। इमाम-उल-हक 83 गेंदों में 5 चौके की मदद से 45* पर खेल रहे हैं जबकि नौमान अली दिन का खेल खत्म होने तक 10 गेंदों में 4* रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक माइकल ब्रेसवेल और इश सोढ़ी 1-1 विकेट झटका चुके हैं।

केन विलियमसन के दोहरे शतक के बाद तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

close whatsapp