ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ SCG टेस्ट से पहले ही स्वदेश लौट रहे हैं थ्यूनिस डी ब्रुइन - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ SCG टेस्ट से पहले ही स्वदेश लौट रहे हैं थ्यूनिस डी ब्रुइन

थ्यूनिस डी ब्रुइन एससीजी टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

Theunis de Bruyn (Image Source: Getty Images)
Theunis de Bruyn (Image Source: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज थ्यूनिस डी ब्रुइन 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट में हिस्सा नहीं ले खेल पाएंगे। आपको बता दें, 30-वर्षीय बल्लेबाज को रासी वैन डेर डूसन के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान मौका दिया गया था।

थ्यूनिस डी ब्रुइन ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 12 और 28 रन बनाए थे। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दूसरे टेस्ट में एक पारी और 182 रनों की हार झेलनी पड़ी थी, इसके साथ ही मेहमान टीम टेस्ट सीरीज भी गंवा चुकी है।

थ्यूनिस डी ब्रुइन लौट रहे हैं स्वदेश

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क द्वारा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहले क्रीज छोड़ने की चेतावनी दिए जाने के बाद डी ब्रुइन ने सुर्खियां बटोरी थी। इस बीच, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि थ्यूनिस डी ब्रुइन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए दक्षिण अफ्रीका लौट रहे हैं, और इस कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले सिडनी टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

डी ब्रुइन की स्वदेश वापसी ने रासी वैन डेर डूसन के नंबर 3 स्लॉट में लौटने का रास्ता खोल दिया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका हेनरिक क्लासेन को 2019 में अपने टेस्ट डेब्यू के तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी का मौका दे सकता है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने ट्वीट कर बताया: “बल्लेबाज थ्यूनिस डी ब्रुइन सिडनी में तीसरे #AUSvSA टेस्ट ने नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। हम उनके जीवन के इस रोमांचक हिस्से के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

यहां देखिए CSA की ट्विटर पोस्ट –

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया अपने WTC 2021-23 अभियान के अंतिम 4 टेस्ट मैचों के लिए भारत की यात्रा करने से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज स्वीप करने की उम्मीद कर रहा होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप कर लेती है, तो उनकी WTC 23 फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी।

close whatsapp