अरे! अरे! सर जडेजा कपड़े खोलकर ये कहां निकलने की कोशिश में लगे हैं?
जडेजा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं।
अद्यतन - जनवरी 4, 2023 3:06 अपराह्न

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर सर जडेजा इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, वहीं इस खिलाड़ी के भी क्रिकेट से दूर होने का कारण है चोट। भले ही जडेजा क्रिकेट से आउट हो, लेकिन वो खबरों की दुनिया से आउट नहीं हो सकते हैं। इस बार वो अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में बने हुए हैं, जिसमें उनका बेबाक अंदाज नजर आ रहा है।
BCCI हुआ था सर जडेजा से नाराज!
एशिया कप 2022 के दौरान सर जडेजा को घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद से वो क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। दूसरी ओर जिस तरह से जडेजा चोटिल हुए थे, उससे BCCI काफी नाखुश था और इसी चोट के कारण वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 भी नहीं खेल पाए थे।
सर जडेजा तो फिल्मी हीरो ही बन गए भाई!
*जडेजा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं।
*फिलहाल छुट्टियां मना रहे हैं टीम इंडिया के ऑलराउंडर सर जडेजा।
*इसी से जुड़ी तस्वीर को शेयर किया है सर जडेजा ने सोशल मीडिया पर।
*सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में बिना शर्ट के दिख रहा ये खिलाड़ी।
छुट्टियों का पूरा मजा ले रहे हैं सर जडेजा तो
ना जाने किसे गुलाब का फूल देने की तैयारी में था ये खिलाड़ी
CSK टीम ने नहीं छोड़ा साथ
साल 2023 के IPL में भी जडेजा CSK टीम के साथ खेलते हुए नजर आएंगे, पहले दोनों के बीच विवाद की खबरें जरूर आई थी लेकिन अब मामला पूरी तरह शांत हो चुका है और CSK ने इस खिलाड़ियों को अपने साथ ही रखा है।